Hindi Newsझारखंड न्यूज़Widowed by killing a widow who went to market in Garhwa dead body found in farm
बाजार गई विधवा की पत्थर से कूचकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव 

बाजार गई विधवा की पत्थर से कूचकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव 

संक्षेप: झारखंड के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौका गांव के भुरकादोहर टोला निवासी 48 वर्षीय विधवा भिंसारी कुंवर का शव बरामद किया गया। उसका शव उसके घर के पास स्थित एक खेत से बरामद किया गया। उसका चेहरा...

Sun, 21 March 2021 07:06 PMDinesh Rathour भंडरिया(गढ़वा)। प्रतिनिधि ,
share Share
Follow Us on

झारखंड के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौका गांव के भुरकादोहर टोला निवासी 48 वर्षीय विधवा भिंसारी कुंवर का शव बरामद किया गया। उसका शव उसके घर के पास स्थित एक खेत से बरामद किया गया। उसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार वह भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गई थी। परिवार में कोई और सदस्य नहीं होने के कारण वह अपने घर में अकेली रहती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटी। रविवार की सुबह ग्रामीणों को उसका शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई श्रवण कुमार और विपिन कुमार वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिए जाने के कारण शव की पहचान तक नहीं हो पा रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान उसके कपड़ों से की। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि भिंसारी घर में अकेली रहती थी। परिवार में उसका कोई और सदस्य नहीं है। इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। भिंसारी की हत्या किसने की इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।