ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडबच्चे नहीं पढ़ रहे थे तो नाराज होकर मां ने किताबें फाड़ी और लगा ली फांसी

बच्चे नहीं पढ़ रहे थे तो नाराज होकर मां ने किताबें फाड़ी और लगा ली फांसी

बच्चों के नहीं पढ़ने के कारण एक मां इतनी नाराज हो गई कि उसने फांसी लगा ली। यह घटना बिष्टूपुर साउथ पार्क 2/एल फोर की है। रीमा पांडेय (28) ने अपने घर में पहले बच्चों की किताब-कॉपी फाड़ी। इसके बाद फांसी...

बच्चे नहीं पढ़ रहे थे तो नाराज होकर मां ने किताबें फाड़ी और लगा ली फांसी
जमशेदपुर संवाददाताSun, 18 Oct 2020 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों के नहीं पढ़ने के कारण एक मां इतनी नाराज हो गई कि उसने फांसी लगा ली। यह घटना बिष्टूपुर साउथ पार्क 2/एल फोर की है। रीमा पांडेय (28) ने अपने घर में पहले बच्चों की किताब-कॉपी फाड़ी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे की कुंडी से लटकता मिला। रीमा को फंदे से उतारकर टीएमएच ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
घटना शुक्रवार रात की है, पर इसकी सूचना शनिवार दोपहर बिष्टूपुर पुलिस को दी गई। कोरोना जांच के बाद शनिवार शाम में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रीमा के पति का नाम अमित कुमार पांडेय है, जो टाटा स्टील के कर्मचारी हैं। रीमा का मायका रामनगर कदमा में है। रीमा की शादी अमित से वर्ष 2007 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जो पांचवीं और सातवीं में पढ़ते हैं। 

पुलिस के अनुसार, पति अमित पांडेय का कहना है कि वह दो दिनों से बच्चों के नहीं पढ़ने को लेकर परेशान थी। बार-बार आक्रोशित भी हो जाती थी। शुक्रवार रात में उसने बच्चों से पढ़ने को कहा। जब दोनों ने पढ़ाई नहीं की तो बिना खाना खाए वह सो गई। इसके बाद उठी और उनकी किताब-कॉपी को फाड़ दिया। दोबारा वह कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया। घटना के समय अमित बाहर थे। जब लौटे तो बच्चों से मां के बारे में पूछा व कमरे की तरफ गए तो दरवाजा बंद मिला। तोड़कर अंदर गए तो देखा कि शव फंदे फंदे से लटक रहा है। उसे तत्काल टीएमएच इस उम्मीद पर ले जाया गया कि जान बच जाए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी रणविजय शर्मा के अनुसार, अबतक इसके बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 13 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन आत्महत्या के अन्य कारणों की वे लोग तलाश कर रहे हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें