Hindi Newsझारखंड न्यूज़Warts and Mouser brothers adopt young man with knife for land death
जमीन के लिए मौसा और मौसेरे भाइयों ने युवक को चाकू से गोद डाला, मौत

जमीन के लिए मौसा और मौसेरे भाइयों ने युवक को चाकू से गोद डाला, मौत

संक्षेप:

मौसा और मौसेरे भाइयों ने शनिवार की शाम में जमीन विवाद में 24 वर्षीय युवक संदीप उरांव को चाकू से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों में युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज...

Mar 28, 2021 03:05 pm ISTDinesh Rathour मेदिनीनगर(पलामू)। संवाददाता,
share Share
Follow Us on

मौसा और मौसेरे भाइयों ने शनिवार की शाम में जमीन विवाद में 24 वर्षीय युवक संदीप उरांव को चाकू से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों में युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया परंतु देर रात में उसकी मौत हो गयी। पलामू प्रमंडल सह जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के उपनगरीय क्षेत्र चियांकी के महादेव माड़ा टोले में यह घटना घटी। रविवार की दोपहर तक संबंधित मेदिनीनगर सदर थाना को मामले की जानकारी नहीं दी गयी थी। हालांकि बाद में थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने स्वत: संज्ञान लेकर छानबीन करते हुए मामले का सही पाया। घटना के आरोपी फरार हैं। पुलिस युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संदीप उरांव की शादी गत वर्ष ही गढ़वा जिले के किरण देवी से हुई थी। शादी की पहली वर्षगांठ भी संदीप और किरण नहीं मना पाये। संदीप की मौत पर किरण देवी अस्पताल में फूट-फूटकर रो रही थी। उसने कहा कि अपने लोगों ने ही उसके सुहाग को उजाड़ दिया। किरण देवी के अनुसार वीरेन्द्र उरांव, विनोद उरांव, संजीत उरांव और मौसा-मौसी आदि ने मिलकर पहले विवाद किया और अंतत: शाम में पेट में चाकू से गोद दिया, जिससे उसके पति की मौत हो गयी। संदीप उरांव के पिता अपने ससुराल चियांकी गांव के महादेव माड़ा में बस गये थे।

मृतक के नाना-नानी को बेटा नहीं था, केवल चार बेटियां थी। संबंधित जमीन को लेकर संदीप उरांव का मौसा-मौसी और मौसेरे भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह में भी विवाद हुआ था परंतु मामले को सलटा लिया गया था। परंतु देर शाम में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। संदीप के घर पर पहुंचकर आरोपियों ने पहले दरवाजा खुलवाया और फिर चाकू से गोदकर उसे मरणासन्न कर दिया था। संदीप अपने माता-पिता का अकेला पुत्र संतान था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।