ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची: धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस फेंकने से गांव में तनाव

रांची: धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस फेंकने से गांव में तनाव

रांची में नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल में अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है।...

रांची: धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस फेंकने से गांव में तनाव
हिन्दुस्तान टीम ,रांचीTue, 20 Feb 2018 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची में नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल में अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है। इसकी जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है। पुलिस भी गांव में पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात किसी अज्ञात शख्स ने एक धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर मिली उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रतिबंधित मांस के टुकड़े धार्मिक स्थल में फेंके जाने के विरोध में ग्रामीणों का भारी आक्रोश है। 

गुस्साए ग्रामीणों ने रांची के नगड़ी को पूरी तरह बंद करा दिया है। इसके साथ ही एनएच स्थित सभी दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। 

अबतक की जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित भीड़ नगड़ी मेन रोड पर पहुंच चुकी है। इस घटना के चलते प्रशासन भी सतर्क है। गुस्साए ग्रामीण प्रतिबंधित मांस को फेंकने वाले को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। बंद के कारण सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की कतारें लग गई हैं।

माना जा रहा है कि किसी असामाजिक तत्व ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से इस तरह की हरकत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें