ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडयूपी: वाराणसी का कुख्‍यात अपराधी रवि पटेल रांची में पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार 

यूपी: वाराणसी का कुख्‍यात अपराधी रवि पटेल रांची में पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार 

उत्‍तर प्रदेश के बनारस का कुख्‍यात अपराधी रवि पटेल को झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव इलाके से गिरफ्तार कर दिया गया है। उसके पास से पुलिस को एक पिस्‍टल और कुछ गोलियां मिली हैं। रवि के...

यूपी: वाराणसी का कुख्‍यात अपराधी रवि पटेल रांची में पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,रांची Sat, 20 Feb 2021 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के बनारस का कुख्‍यात अपराधी रवि पटेल को झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव इलाके से गिरफ्तार कर दिया गया है। उसके पास से पुलिस को एक पिस्‍टल और कुछ गोलियां मिली हैं। रवि के मकान मालिक को भी पुलिस ने पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ महीनों से रवि पटेल, पप्‍पू महतो के घर में ही किराए पर रह रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार खेलगांव पुलिस को मुखबिर के जरिए रवि पटेल के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस को पता चला था कि रवि अपने साथ हमेशा एक पिस्‍टल रखता है। पुलिस ने रवि को पकड़ने का प्‍लान बनाया और छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है रवि, वाराणसी का कुख्‍यात अपराधी है। वाराणसी में उसके खिलाफ 18 से ज्‍यादा मामले दर्ज हैं। इनमें ज्‍यादातर हत्‍या जैसे संगीन अपराध के मामले हैं। रांची पुलिस रवि से पूछताछ कर रही है।   
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें