ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने साधा निशाना, कहा-केंद्र से भेजी राशि भी खर्च नहीं कर रही हेमंत सरकार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने साधा निशाना, कहा-केंद्र से भेजी राशि भी खर्च नहीं कर रही हेमंत सरकार

केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि केंद्र से भेजी गई राशि भी राज्य की हेमंत सरकार खर्च नहीं कर रही है। बुधवार को दुमका विधान सभा क्षेत्र में मुड़ाबहाल और मसलिया पश्चिम में...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने साधा निशाना, कहा-केंद्र से भेजी राशि भी खर्च नहीं कर रही हेमंत सरकार
दुमका। वरीय संवाददाताWed, 21 Oct 2020 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि केंद्र से भेजी गई राशि भी राज्य की हेमंत सरकार खर्च नहीं कर रही है। बुधवार को दुमका विधान सभा क्षेत्र में मुड़ाबहाल और मसलिया पश्चिम में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुंडा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रुचि राज्य के विकास में नहीं है। अभी तक विकास का काम शुरू नहीं कर सके हैं। उन्होंने राज्य में विकास कार्य ठप कर रखा है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कि मैंने दिल्ली से जनजातीय कल्याण के लिए जो पैसे भेजे, उसका उपयोग यहां की सरकार ने नहीं किया। मैंने राज्य सरकार को पत्र भेजा, इसके बाद भी पैसा खर्च नहीं किया गया। राशि ट्रेजरी में पड़ी हुई है।  मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार को तिजोरी में रखने के लिए राशि नहीं भेजी गई है। इसे खर्च नहीं करेंगे तो अगली किस्त नहीं मिलेगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के इस रवैए से गरीब आदिवासियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, पीएम आवास और शौचालय निर्माण का काम भी लक्ष्य के अनुसार नहीं हो रहा है।  

30 लाख छात्र-छात्राओं को सीधे खाते में छात्रवृत्ति राशि : केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि हमारे मंत्रालय ने देशभर में 30 लाख छात्र-छात्राओं को मिलने वाली कुल तीन हजार करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खाते में भेजने का निर्णय लिया है। कई राज्यों में भेजने का काम शुरू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब हर प्रखंड में नवोदय विद्यालय खोला जा रहा है। एकलव्य मॉडल स्कूल भी खोले जा रहे हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें