ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरेप न कर पाए तो चाकू से गोदकर महिला की हत्या, जंगल से मिली लाश की गुत्थी सुलझी

रेप न कर पाए तो चाकू से गोदकर महिला की हत्या, जंगल से मिली लाश की गुत्थी सुलझी

झारखंड के गोड्डा जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र में 24 फरवरी को नयाबाद जंगल में लकड़ी लाने गयी महिला की अपराधियों ने दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर चाकू से हत्या कर दी थी। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक...

रेप न कर पाए तो चाकू से गोदकर महिला की हत्या, जंगल से मिली लाश की गुत्थी सुलझी
गोड्डा लाइव हिन्दुस्तानTue, 02 Mar 2021 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गोड्डा जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र में 24 फरवरी को नयाबाद जंगल में लकड़ी लाने गयी महिला की अपराधियों ने दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर चाकू से हत्या कर दी थी। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने इस कांड में संलिप्त चार आरोपियों की गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर इस मामले का खुलासा किया।

वाई एस रमेश ने बताया कि 24 फरवरी को जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र के नयाबाद जंगल में महिला लकड़ी काटने नयाबाद जंगल गयी थी। अकेला पाकर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन महिला ने विरोध किया। इससे आरोपी कामयाब नहीं हो पाए तो महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मृत महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी थी, जिसके बाद एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह, पुलिस निरीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में दो का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के सभी आरोपी मोतिया गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू यादव, सिटू यादव उर्फ कटकी उर्फ पपीता, नितेश यादव और गणेश मंडल शामिल हैं। नितेश यादव और सोनू यादव का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों पर नगर थाना में लूट और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि सोनू यादव पर मुफस्सिल थाना में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

हत्या से पहले आरोपियों ने की थी महिला की पिटाई
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि हत्या करने से पहले आरोपी सोनू यादव से महिला की कहासुनी हुई थी। इस वजह से आरोपियों ने महिला की पिटाई भी की थी। इससे महिला गिर गई। इसके बाद सोनू यादव ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। असफल होने पर सभी आरोपितों ने पहचाने जाने के भय से महिला की गला व मुंह दबाकर चाकू से गले पर कई बार प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद चाकू को जंगल में ही एक पुराने कुएं में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें