ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडओझागुणी का आरोप लगा दो ग्रामीणों को बांधकर लाठी-डंडे से पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ओझागुणी का आरोप लगा दो ग्रामीणों को बांधकर लाठी-डंडे से पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में ओझागुणी के आरोप में दो लोगों को बांधकर लाठी डंडे से पीटा गया। उनमें से एक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति का...

ओझागुणी का आरोप लगा दो ग्रामीणों को बांधकर लाठी-डंडे से पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गढ़वा Fri, 18 Jun 2021 06:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में ओझागुणी के आरोप में दो लोगों को बांधकर लाठी डंडे से पीटा गया। उनमें से एक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

घटना बुका गांव स्थित पनियाही टोला में गुरुवार सुबह नौ बजे हुई। गांव के लंगड़ी टोला निवासी शिवनाथ पासवान और उसके मित्र अदालत सिंह को अनिल यादव ने पिनयाही टोला स्थित अपने घर पर बुलाया। जब दोनों वहां पहुंचे तो उन्हें ओझागुणी का आरोप लगाते हुए रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद दो घंटे तक उन्हें लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा जाता रहा। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची तो हमलावर उससे भी उलझ गए। 

किसी तरह दोनों को छुड़ाकर पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शिवनाथ ने दम तोड़ दिया। शिवनाथ ने पुलिस को घटना की जानकारी लिखित रूप से दी है। उसने मारपीट का आरोप विजय यादव, श्यामसुंदर राउत, अर्जुन राउत, साबित देवी, पूजा कुमारी, अनिल यादव, आशीष यादव, नीतीश सिंह पर लगाया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने बताया कि आवेदन के आलोक में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें