ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड से बिहार भेजी जा रही दो हजार कार्टन शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

झारखंड से बिहार भेजी जा रही दो हजार कार्टन शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

झारखंड में दुमका जिला पुलिस ने मसलिया थाना क्षेत्र से दो हजार कार्टन अवैध शराब बरामद कर  चार तस्कर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने शु्क्रवार को यहां बताया कि...

झारखंड से बिहार भेजी जा रही दो हजार कार्टन शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
दुमका वार्ताFri, 18 Jun 2021 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में दुमका जिला पुलिस ने मसलिया थाना क्षेत्र से दो हजार कार्टन अवैध शराब बरामद कर  चार तस्कर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने शु्क्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर दुमका के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मसालिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को छापेमारी कर एक कंटेनर और एक ट्रक से दो हजार कार्टन अवैध शराब जब्त किया गया है।

इस सिलसिले में ट्रक चालक, उप चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबार में संलिप्त मो. तमसिन, मो. आजम, मो. वारिस, फिरोज आलम और गुलाम जिलानी को गिरफ्तार किया गया जो उत्तर प्रदेश का रहने वाले है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के व्यापार से जुड़े बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों के कई शराब माफियाओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।  जब्त शराब की कीमत लगभग 8० लाख बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें