ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडवज्रपात से झारखंड के गिरिडीह में दो और गोड्डा में एक की मौत

वज्रपात से झारखंड के गिरिडीह में दो और गोड्डा में एक की मौत

वज्रपात से झारखंड के गिरिडीह में दो व गोड्डा में एक युवक की मौत हो गई। गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र की अमरा पंचायत स्थित पिपराडीह गांव के आसनादहा में शुक्रवार दोपहर वज्रपात से दो युवक की...

वज्रपात से झारखंड के गिरिडीह में दो और गोड्डा में एक की मौत
गिरिडीह गोड्डा। हिन्दुस्तान टीमFri, 01 May 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

वज्रपात से झारखंड के गिरिडीह में दो व गोड्डा में एक युवक की मौत हो गई। गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र की अमरा पंचायत स्थित पिपराडीह गांव के आसनादहा में शुक्रवार दोपहर वज्रपात से दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वज्रपात की खबर सुन घटनास्थल पहुंचे ग्रमीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेंगरकला निवासी राजेश हेम्ब्रम, कामदेव हेम्ब्रम और लखन साव गांव के खेत में मवेशी को देखने गए थे। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।  इसी दौरान वज्रपात होने से मौके पर ही राजेश हेम्ब्रम और कामदेव हेम्ब्रम की मौत हो गई। जबकि लखन साव घायल हो गया। सूचना मिलते  ही घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें