ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडदुमका में वज्रपात से किशोरी सहित दो की मौत, तीन बेहोश

दुमका में वज्रपात से किशोरी सहित दो की मौत, तीन बेहोश

दुमका जिले के मसलिया प्रखंड की सापचला पंचायत के भेलादहा व जामबाद में वज्रपात से दो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भेलादहा गांव के निवासी विनय हांसदा मवेशियों को चराने खेत की ओर गया था। इसी बीच...

दुमका में वज्रपात से किशोरी सहित दो की मौत, तीन बेहोश
दुमका । संवाददाताFri, 18 Sep 2020 10:23 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका जिले के मसलिया प्रखंड की सापचला पंचायत के भेलादहा व जामबाद में वज्रपात से दो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भेलादहा गांव के निवासी विनय हांसदा मवेशियों को चराने खेत की ओर गया था। इसी बीच बारिश के साथ वज्रपात हुई। इसकी चपेट वह आ गया व उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सापचला पंचायत के ही जामबाद के हरिजन टोला में हुई। पावन महरा की 14  वर्षीय बेटी बेबी कुमारी की वज्रपात से मौत हो गई। इस घटना में किशोरी की मां को भी झटका लगा था। वहीं पंचायत के पाथराबाद गांव के सतीश मुर्मू की पत्नी जियामुनी हेम्ब्रम और दो बेटी 13 वर्षीय मनीषा मुर्मू और आठ वर्षीय सोनाली मुर्मू वज्रपात के झटके से बेहोश हो गए थे। सभी को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी लोग होश में आ गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें