ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगुजरात के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं झारखंड के 3 पूर्व मुख्यमंत्री

गुजरात के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं झारखंड के 3 पूर्व मुख्यमंत्री

गुजरात के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज शपथ ले रहे हैं। उनके साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। आज शपथ ग्रहण है।

गुजरात के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं झारखंड के 3 पूर्व मुख्यमंत्री
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीMon, 12 Dec 2022 01:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज शपथ ले रहे हैं। उनके साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के 3 पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्र में आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा शिरकत करने वाले हैं। 

रघुवर दास और अर्जुन मुंडा गुजरात पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर से इस बात की जानकारी दी। तस्वीरें भी शेयर की जिसमें अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बीजेपी के कार्यकर्ता रघुवर दास का स्वागत करते दिख रहे हैं। बाबूलाल मरांडी अहमदाबाद पहुंचे हैं या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भी बनाया गया था। वे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ वहां गए भी थे। अर्जुन मुंडा भी भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले वे गांधीनगर जाने से पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिले। 

बीजेपी ने 156 सीटें जीत प्रचंड बहुमत हासिल किया
गौरतलब है कि हालिया संपन्न गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत हासिल किया। कांग्रेस पार्टी यहां महज 17 सीटें ही जीत सकी। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल करके खाता खोला। बता दें कि इन चुनावों में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में धुआंधार प्रचार अभियान चलाया। चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि चूंकि बीजेपी बीते 27 वर्षों से यहां की सत्ता पर काबिज है इसलिए सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा लेकिन पार्टी को पिछली बार मिली 99 सीटों से कहीं ज्यादा 156 सीटों पर जीत मिली। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें