ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगंगा उत्सव दिन जन्मीं तीन दर्जन बच्चियां, नाम रख दिया गंगा, जमुना, सरस्वती, मंदाकिनी, कावेरी, शारदा

गंगा उत्सव दिन जन्मीं तीन दर्जन बच्चियां, नाम रख दिया गंगा, जमुना, सरस्वती, मंदाकिनी, कावेरी, शारदा

रांची में तीन दिनी गंगा उत्सव के दौरान नदियों और जलाशयों को संरक्षित करने के साथ नदियों को बचाने के लिए की गई अपील का सुखद प्रभाव पड़ा है। दो से चार नवंबर के बीच चले गंगा उत्सव के दौरान जन्मी कई...

गंगा उत्सव दिन जन्मीं तीन दर्जन बच्चियां, नाम रख दिया गंगा, जमुना, सरस्वती, मंदाकिनी, कावेरी, शारदा
रांची। प्रमुख संवाददाताSat, 07 Nov 2020 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची में तीन दिनी गंगा उत्सव के दौरान नदियों और जलाशयों को संरक्षित करने के साथ नदियों को बचाने के लिए की गई अपील का सुखद प्रभाव पड़ा है। दो से चार नवंबर के बीच चले गंगा उत्सव के दौरान जन्मी कई बालिकाओं के नाम कई अभिभावकों ने नदियों पर रखा है। इसमें सबसे अधिक लड़कियों का नाम गंगा नाम रखा गया है। रांची के जिला स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों से यह बात सामने आयी है। जिले से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभी 36 बच्चियों का नामकरण नदियों पर किया गया है। गंगा के साथ भागीरथी, अलकनंदा, जाह्नवी, सरस्वती, मंदाकिनी, कावेरी, शारदा और अन्य नाम रखे गए हैं। 

गंगा उत्सव के रांची के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार बेड़ो की श्रेया तिर्की, रातू की बल मदीना तिर्की, लापुंग की सुनीता उरांव ने अपनी बेटी का नाम गंगा रखा है। सोनाहातू की मंजू देवी ने अपनी बेटी का नाम मंदाकिनी तथा कांके की गीता कुमारी ने अपनी बेटी का नाम अलकनंदा रखा है।

 रांची में दो से चार नवंबर तक गंगा उत्सव के दौरान जलाशयों और डैमों के किनारे जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम किए गए थे। अधिकारियों ने श्रमदान भी किया था। साथ ही रंगोली, दीवाल लेखन, स्लोगन लेखन और निबंध प्रतियोगिता की गई थीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया था। इस दौरान लोगों से नदियों और जलों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई थी। 

गंगा उत्सव के नोडल अफसर संजय कुमार ने कहा कि किसी भी बच्चे का नामकरण उनके अभिभावकों का अधिकार है। फिर भी नदियों के नाम पर नामकरण करना अभिभावकों के मन में नदियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता दर्शा रहा है। इन बच्चियों को आने वाले समय में सुखद स्मरण रहेगा कि उनका जन्म रांची में गंगा उत्सव के दौरान हुआ था। 
 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें