ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड: गर्मी से पहले ही टूटनेे लगा रिकार्ड, इस साल अधिक सताएगी चिलचिलाती धूप और सूरज की तपिश

झारखंड: गर्मी से पहले ही टूटनेे लगा रिकार्ड, इस साल अधिक सताएगी चिलचिलाती धूप और सूरज की तपिश

गर्मी से पहले ही मौसम का मिजाज देखकर लगने लगा है कि इस साल चिलचिलाती धूप और सूरज की तपिश कुछ अधिक सताएगी। अभी से तापमान का रिकार्ड टूटने लगा है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष राज्य के विभिन्न जिलों के...

झारखंड: गर्मी से पहले ही टूटनेे लगा रिकार्ड, इस साल अधिक सताएगी चिलचिलाती धूप और सूरज की तपिश
मुख्‍य संंवाददाता ,धनबाद Sat, 27 Feb 2021 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी से पहले ही मौसम का मिजाज देखकर लगने लगा है कि इस साल चिलचिलाती धूप और सूरज की तपिश कुछ अधिक सताएगी। अभी से तापमान का रिकार्ड टूटने लगा है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल धनबाद का अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री था, वहीं इस साल यह बढ़कर 36-37 डिग्री तक पहुंच गया है। संताल-कोयलांचल समेत पूरे झारखंड की लगभग यही स्थिति है।

वर्ष 2020 फरवरी में धनबाद का न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के मुकाबले फरवरी 2021 में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तो अधिकतम तापमान डिग्री 35 से 36 है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि पिछले साल की तुलना में शहर का तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ गया। फरवरी 2021 महीना अधिक गर्म रहा। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को यह अहसास हो रहा है कि इस साल गर्मी बहुत अधिक पड़ने वाली है। पिछले कई दिनों से शहरवासियों को गर्मी का अहसास हो रहा है। उमस भी महसूस होने लगने लगी है।

संताल के सभी जिलों में तापमान 33-35 डिग्री
संताल के सभी जिलों में तापमान 33-35 डिग्री तक पहुंच गया है। गोड्डा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। वहीं गिरिडीह में 35, दुमका में 34 और जामताड़ा में 34 डिग्री तापमान रहा। अगले तीन दिनों में यह और बढ़ेगा।

धनबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। धनबाद में गर्मी समय से पहले ही आ गई है। इस तरह की गर्मी मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद ही आती थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आईआईटी आईएसएम धनबाद के इनवॉयरमेंटल साइंस इंजीनियरिंग के विभाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि क्लाइमेट चेंज के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौसम में बदलाव की स्थिति यह है कि कहीं काफी अधिक बारिश हो रही है तो कहीं अधिक गर्मी पढ़ रही है। विशेषकर धनबाद में तापमान बढ़ोतरी में बढ़ता प्रदूषण मुख्य कारण है। प्रदूषण के मामले में शहरवासियों को जागरूक होना होगा। ग्लोबल वार्मिंग का असर है। मौसम चक्र में बदलाव का संकेत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें