
प्रेमी से छुप-छुपकर नाबालिग फोन से करती थी किसी और से बात, उसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते
प्रेमिका फोन पर किसी से छुप-छुप कर बात करती थी, इसी संदेह में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। लिट्टीपाड़ा के बिंझा गांव में नाबालिग की हत्या मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर...
प्रेमिका फोन पर किसी से छुप-छुप कर बात करती थी, इसी संदेह में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। लिट्टीपाड़ा के बिंझा गांव में नाबालिग की हत्या मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि चार अक्टूबर को प्रेम प्रसंग में नाबालिग की हत्या हुई थी। अमड़ापाड़ा के तिलईपाड़ा निवासी जगरनाथ हेम्ब्रम पर हत्या का आरोप था। हत्या के बाद नाबालिग का प्रेमी फरार था। शुक्रवार को सूचना मिली कि हत्यारोपी युवक अमड़ापाड़ा बाजार में घूम रहा है तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमड़ापाड़ा बाजार पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान जगरनाथ ने बताया कि उसकी प्रेमिका संझली मरांडी कुछ दिनों से फोन पर किसी अन्य से बात करती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। उसे प्रेमिका का यूं ही किसी अन्य से बात करना नागवार गुजरा। तीन अक्टूबर की रात जगरनाथ ने लड़की को शौच के बहाने घर से बाहर निकलने को कहा। जगरनाथ उसे खेत की ओर ले गया और पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड में आरोपी ने संलिप्ता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने बताया कि मुख्य आरोपी जगरनाथ हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने खुद पुलिस समक्ष बयान दिया कि उसका और उसके प्रेमिका संझली मरांडी का कुछ दिनों से फोन पर किसी से बात करने को लेकर विवाद चल रहा था। तीन अक्टूबर की रात बिंझा गांव में लड़की को शौच जाने के बहाने घर से बाहर निकाला और खेत मे ले जाकर पत्थर से कूच कर हत्या कर अपने रिश्तेदार के घर रात में चल गया। पुलिस टीम में एसआई मिंटू भारती सहित अन्य शामिल थे ।

लेखक के बारे में
rupeshरूपेश तिवारी 'लाइव हिन्दुस्तान' में सीनियर कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 10 साल से प्रिंट और वेब मीडिया से जुड़े हैं।
और पढ़ें



