ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडअगले पांच साल में तय होना है झारखंड का भविष्य : पीएम मोदी

अगले पांच साल में तय होना है झारखंड का भविष्य : पीएम मोदी

मंच से संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भारत माता की जय का नारा लगाया। इसके बाद उन्होंने जोहार कहा। झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा का नारा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड 19 साल...

अगले पांच साल में तय होना है झारखंड का भविष्य : पीएम मोदी
संवाददाता, जमशेदपुर।Tue, 03 Dec 2019 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मंच से संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भारत माता की जय का नारा लगाया। इसके बाद उन्होंने जोहार कहा। झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा का नारा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड 19 साल का हो गया है। आगे का भविष्य अगले 5 साल में तय होना है। 

मेरी पहचान एक ही है, जहां कमल का फूल है, वही मोदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के पहले कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकारों पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने झारखंड की दुर्दशा के लिए इन्हीं दोनों दलों को कसूरवार ठहराया। कहा कि बीते 15 वर्षों में 10 सरकारें बनी, जबकि गुजरात में अकेले 13 साल तक वे मुख्यमंत्री रहे।

रैली के दौरान पीएम मोदी ने ये भी कहा-
- पिछड़ा वर्ग आयोग हमने बनाया 
- जमशेदपुर में मेडिकल सेंटर में तेजी से बदलाव आ रहा हैं 
- मेडिकल कालेजों को अत्याधुनिक बनाने का प्रयास किया न रहा है
- इस तरह का काम डबल इंजन सरकार से सम्भव हो पाता है
- रामजन्म भूमि विवाद मेरे आने से पहले का था, आज शांति से निपट गया। यही रामजी की ताकत है
- मुस्लिम बहनें तीन तलाक से तबाह होकर लौट रही थीं, तीन तलाक के चलते मुसलमान पुरूष भी चिंतित रहते थे। आज तीन तलाक कानून लाकर चिंताएं खत्म की
- मुश्किल फैसले लेने का साहस भाजपा ने ही किया है
- उन्होंने देश को लूटा है हमने लौटाया है
- देश की जनता ने मोदी को कठोर फैसले लेने के लिए भेजा है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें