ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची में शादी कर धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने, नामकुम से बरामद हुई लड़की

रांची में शादी कर धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने, नामकुम से बरामद हुई लड़की

झारखंड की राजधानी रांची में शादी करके युवती का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

रांची में शादी कर धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने, नामकुम से बरामद हुई लड़की
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीFri, 09 Dec 2022 02:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची में शादी करके युवती का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लड़की को रिकवर कर लिया गया है। आरोप है कि लड़का युवती से शादी कर आज ही (शुक्रवार) को विदेश भागने की फिराक में था। मिली जानकारी के मुताबिक लड़का इसाई है। उसने जिस युवती से शादी की वह जनजाति समुदाय से आती है और सरना धर्मावलंबी है। दोनों राजाउलातू (कवाली) स्थित चर्च में शादी करने जा रहे थे। 

जनजाति सुरक्षा मंच की सह-संयोजक का आरोप
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जनजाति सुरक्षा मंच की सह संयोजक पिंकी खोया ने बताया कि लड़की हरमू की रहने वाली है। वहीं लड़का कवाली का रहने वाला है। पिंकी खोया ने बताया कि लड़का गुरुवार को ही लड़की को उसके घर से भगा कर ले आया था। दोनों आज कवाली (राजाउलातू) स्थित एक चर्च में शादी करने जा रहे थे। पिंकी खोया का आरोप है कि लड़का शादी कर युवती का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था। समय रहते हमने अरगोड़ा पुलिस को सूचना दी। अरगोड़ा पुलिस ने नामकुम पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद कर लिया। 

आरोप लगाने वालों ने पुलिस को क्या तर्क दिया
पिंकी खोया ने बताया कि आरोपी आज ही लड़की को लेकर विदेश जाने की फिराक में था। दोनों का पासपोर्ट और वीजा भी तैयार था। पिंकी खोया ने आरोप लगाया कि शादी के बहाने लड़कियों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जा रही है। पूरा अंतरर्राष्ट्रीय गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। ऐसे में शादी से आपत्ति नहीं है लेकिन सवाल ये है कि धर्म परिवर्तन क्यों? उन्होंने कहा कि यदि लड़की कहती है कि वो स्वेच्छा से युवक से विवाह कर रही थी तब भी उसे धर्मरक्षा कानून-2017 के तहत उपायुक्त की परमिशन लेनी होगी। तब ही उसकी शादी होगी। 

पुलिस ने कहा कि नाबालिग हुई लड़की तो केस होगा
फिलहाल लड़की को नामकुम से बरामद कर अरगोड़ा थाने लाया जा रहा है। यहां लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। मामले में अरगोड़ा पुलिस का कहना है कि जिस युवती को शादी का झांसा देकर ले जाया गया था यदि वो नाबालिग है तो आरोपी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई होगी। यदि युवती बालिग है। कहती है कि वह अपनी रजामंदी से दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाह कर रही है तो फिर पुलिस आगे कुछ नहीं करेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें