बंगाल, गुजरात, बिहार के बाद अब झारखंड में भी बवाल, रामनवमी जुलूस पर पथराव
घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक झंडा आगे बढ़ाने को लेकर अखाड़ा समितियों और प्रशासन के बीच तीखी झड़प हो गई। झड़प के दौरान झंडा टूटकर नीचे आ गिरा। समुदाय विशेष पर पत्थरबाजी का आरोप है।

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में रामनवमी जुलूस में बवाल की सूचना है। पूर्वी सिंहभूम के पोटका में रामनवमी जुलूस में पथराव हुआ। पथराव में मुखिया देवी कुमारी भूमिज घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प की भी सूचना है।
झंडा बढ़ाने को लेकर हुआ विवाद
घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक झंडा आगे बढ़ाने को लेकर अखाड़ा समितियों और प्रशासन के बीच तीखी झड़प हो गई। झड़प के दौरान झंडा टूटकर नीचे आ गिरा। इस पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलूस थोड़ा आगे बढ़ा तो समुदाय विशेष के लोगों ने छत से पथराव किया।
स्थानीय मुखिया देवी भूमिज घायल
इस घटना में स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज घायल हो गईं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।