ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडबोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि के बाद तेलो गांव को किया सेनेटाइज

बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि के बाद तेलो गांव को किया सेनेटाइज

चंद्रपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग महिला और उसके साथ गए सभी लोगों की जांच कराएगा। विभाग ने पूरे गांव के लोगों की स्क्रीनिंग का फैसला लिया है। डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि महिला...

बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि के बाद तेलो गांव को किया सेनेटाइज
प्रतिनिधि,बोकारो Mon, 06 Apr 2020 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

चंद्रपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग महिला और उसके साथ गए सभी लोगों की जांच कराएगा। विभाग ने पूरे गांव के लोगों की स्क्रीनिंग का फैसला लिया है। डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि महिला जिन-जिन लोगों से मिली है, उन सभी का सैंपल लिया जा रहा है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। पूरे गांव में घर-घर जाकर लोगों से लक्षण के बारे में पूछताछ की जाएगी। गांव में यदि किसी को नॉर्मल फ्लू है, तो उसकी भी जांच की जाएगी। 

गांव को सेनेटाइज किया: रविवार की सुबह 9 बजे कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। पूरे गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए दमकल की टीम का सहारा लिया गया। साथ ही गांव में फॉगिंग व दवा का छिड़काव किया जा रहा है। पीड़ित महिला के आवास के आसपास विशेष तहकीकात की जा रही है। डीसी और एसपी सुजाता वीणापाणि ने खुद गांव का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। हर आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। 

संक्रमित महिला के घर वाले होम क्वारंटाइन: तेलो में संक्रमित महिला के घर के बच्चों एवं उनके परिवार के कुछ सदस्यों को घर पर ही होम क्वारंटाइन में रखा गया है। चिकित्सीय दल वहां पर तैनात है। सभी सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इधर प्रशासन ने उसके घर जाकर सूखा राशन पहुंचाया है। सभी को घर के अंदर ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। डीसी के निर्देश पर बीडीओ ने दूध व बिस्कुट उपलब्ध कराया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार तेलो में महिला के घर और आसपास के क्षेत्रों में सेनेटाइज कर दिया गया है। प्रशासन उक्त महिला के बारे में जरूरी जानकारी हासिल करने में भी जुटा है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें