ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडटाटा स्टील महिला कर्मचारियों को देगी महवारी में एक दिन की छुट्टी

टाटा स्टील महिला कर्मचारियों को देगी महवारी में एक दिन की छुट्टी

टाटा स्टील में  महिला कर्मचारियों को अब महवारी में प्रतिमाह एक दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था पहली अगस्त 2018 से प्रभावी होगी।...

टाटा स्टील महिला कर्मचारियों को देगी महवारी में एक दिन की छुट्टी
जमशेदपुरWed, 01 Aug 2018 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील में  महिला कर्मचारियों को अब महवारी में प्रतिमाह एक दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था पहली अगस्त 2018 से प्रभावी होगी। नई सुविधा का लाभ वैसी  महिला कर्मचारी (स्थायी व ठेकाकर्मी) को मिलेगा जो पे-रोल में हैं।  

कंपनी में कार्यरत सभी महिला प्रशिक्षु, यूटिलिटी हैंड, हैंड-1 (ट्रेनी), ट्रेड अपरेंटिस, जूनियर इंजीनियर ट्रेनी सहित ठेका कंपनी से सीधे बहाल महिला कर्मचारियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।  महवारी की छुट्टी अतिरिक्त छुट्टी के बजाय मेडिकल( सिक लीव) या फिर आकस्मिक अवकाश( कैजुअल लीव) से कटौती की जाएगी।  प्रशिक्षु सीधे इस छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी सुपरवाइजर से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन काम सुगमता से जारी रहे इसके लिए उन्हें अपनी अनुपलब्धता की जानकारी देनी होगी। 

टाटा स्टील प्रबंधन का कहना है कि सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए यह छुट्टी नहीं दी जा रही है, ब्लकि हमारा कर्तव्य है कि हम महिला कर्मचारियों को सम्मान दें। सभी महिला कर्मचारियों के व्यक्तित्व को आदर देते हुए उन्हें कार्यस्थल पर तनावमुक्त वातावरण दे पाएं।

वर्तमान में यह व्यवस्था सिर्फ कंपनी की महिला अधिकारियों को थी लेकिन अब कर्मचारी स्तर की महिलाओं को भी मिलेगी। 
पांच दिन में देनी होगी सूचना : जो भी महिला कर्मचारी महवारी के लिए अवकाश लेती हैं उन्हें पांच कार्यदिवस के अंदर इसकी जानकारी विभाग को देनी होगी। हालांकि समय अवधि में सूचना नहीं देने पर भी उनपर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होगी। इसकी छुट्टी न ही जमा होगी और न ही इनकैश की सुविधा मिलेगी। 

इन देशों में पहले से लागू है ये नियम

चीन चीन में महिलाओं ने पीरियड्स के दिनों छुट्टी मिलने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया था और सरकार को इनकी मांगे माननी पड़ी थीं। उसके बाद से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2-3 दिनों की छुट्टियां देने को मंजूरी दी गई। 

इंडोनेशिया 

इंडोनेशिया में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2 दिनों की छुट्टी देने की घोषणा की गई थी। इस कानून को नजरअंदाज करने वाली कंपनियों के खिलाफ मेंटल हैरेसमेंट का केस दर्ज करने का भी नियम है।

साउथ कोरिया 
यहां वर्ष 2001 से महिलाओं को छुट्टी देने का नियम लागू है। इस नियम के लागू होने के बाद नौकरी करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। ताइवान 2013 से यहां महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टियां देने का नियम लागू हुआ है। यहां की कंपनियों ने महिलाओं को इस दौरान घर से काम करने का प्रस्ताव दिया। 

जापान 
जापान की महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में काफी आराम है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यहां महिलाओं को मासिक धर्म में छुट्टी देने का नियम लागू हो गया था।

सावन मेला: न मदिरा चलेगी और न चिलम चटकेगी

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें