ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभर्ती नीति के खिलाफ छात्रों की 48 घंटे की हड़ताल शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

भर्ती नीति के खिलाफ छात्रों की 48 घंटे की हड़ताल शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने रांची में राज्य सरकार की संशोधित भर्ती नीति के खिलाफ 48 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। पुलिस बल को तैनात किया गया है।

भर्ती नीति के खिलाफ छात्रों की 48 घंटे की हड़ताल शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Sneha Baluniएएनआई,रांचीSat, 10 Jun 2023 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने रांची में हेमंत सोरेन सरकार की संशोधित भर्ती नीति के खिलाफ 48 घंटे की हड़ताल (बंद) का आह्वान किया है। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। हाल ही में, झारखंड सरकार '60:40' की एक भर्ती नीति लाई, जिसके तहत 60 प्रतिशत सीटें राज्य के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी, शेष 40 प्रतिशत सीटों के लिए बाकी सब आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले मार्च में, सैकड़ों छात्रों ने राज्य विधानसभा परिसर का घेराव करते हुए 'नया विधानसभा अधिकार मार्च' का आयोजन किया था, जहां बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही चल रही थी। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग और भारी बल तैनात कर प्रदर्शनकारियों को विधानसभा से करीब एक किलोमीटर पहले रोक दिया। लेकिन छात्रों ने मार्ग बदल दिया और विधानसभा तक पहुंचने के लिए खेतों में चले गए।

झारखंड पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उनपर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। छात्रों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने के बाद स्थिति हिंसक हो गई। छात्र नेता जयराम महतो समेत पांच छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिला कलेक्टर राहुल सिन्हा ने एएनआई को बताया था, 'विरोध हिंसक हो गया था, इसलिए हमने पांच सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया। हम कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए सतर्क हैं। हमें आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि छात्र यहां से चले जाएं।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें