Hindi Newsझारखंड न्यूज़Soren calls legislature party meeting of alliance partners Amidst growing speculations on kalpna
हेमंत सोरेन ने बुलाई विधायक दल की बैठक, सच होगा BJP का 'कल्पना' वाला दावा!

हेमंत सोरेन ने बुलाई विधायक दल की बैठक, सच होगा BJP का 'कल्पना' वाला दावा!

संक्षेप:

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार का मुखिया बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकल दल की बैठक बुला ली है। इसके बाद अटकलों को और हवा मिल गई है।

Jan 02, 2024 02:17 pm ISTSudhir Jha विशाल कांत, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार का मुखिया बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकल दल की बैठक बुला ली है। इस मामले की जानकारी रखने वाले पार्टी नेता के मुताबिक सोरेन ने 3 जनवरी को गठबंधन सहयोगियों के विधायक दल की बैठक बुलाई है। ईडी के सात बुलावे को दरकिनार कर चुके हेमंत सोरेन पर संभावित ऐक्शन की चर्चा के बीच इस बैठक ने अटकलों को और हवा दे दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेएमएम के महासचिव और कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य विनोद पांडेय ने कहा, 'गठबंधन सहयोगियों के विधायक दल की बैठक 3 जनवरी को मुख्यमंत्री के रांची आवास पर 4.30 बजे बुलाई गई है।' हालांकि, उन्होंने कारण नहीं बताया है कि बैठक क्यों बुलाई गई है और इसमें क्या फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों के साथ राजनीतिक भविष्य को लेकर अपना प्लान बता सकते हैं और उनकी राय भी ले सकते हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब अटकलें हैं कि हेमंत सोरेन के खिलाफ अब केंद्रीय जांच एजेंसी कोई सख्त ऐक्शन ले सकती है, क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक कुल सात समन को दरकिनार कर दिया है। रांची में सत्ता के गलियारों में यह चर्चा तेज है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम की कुर्सी सौंप सकते हैं। कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन को यदि गिरफ्तार किया जाता है तो वह उसी तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे जिस तरह आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 90 के दशक में अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।