ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड3,92,771 प्रवासी कामगारों को प्रशिक्षण देगा कौशल विकास विभाग, जिलावार तैयार किया गया डाटा

3,92,771 प्रवासी कामगारों को प्रशिक्षण देगा कौशल विकास विभाग, जिलावार तैयार किया गया डाटा

कोरोना संक्रमण काल में दूसरे प्रदेशों से लौटे प्रवासी कामगारों को राज्य सरकार प्रशिक्षित करेगी। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी ने राज्य की 3,92,771 प्रवासी कामगारों का चयन किया है, जिन्हें शॉर्ट टाइम...

3,92,771 प्रवासी कामगारों को प्रशिक्षण देगा कौशल विकास विभाग, जिलावार तैयार किया गया डाटा
रांची । हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 06 Aug 2020 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण काल में दूसरे प्रदेशों से लौटे प्रवासी कामगारों को राज्य सरकार प्रशिक्षित करेगी। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी ने राज्य की 3,92,771 प्रवासी कामगारों का चयन किया है, जिन्हें शॉर्ट टाइम ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण जिला वार दिया जाएगा। इसके लिए जिला कौशल पदाधिकारी और जिला कौशल समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गई है। ये पदाधिकारी अपने जिला के श्रमिकों से फोन से संपर्क कर उनसे उनकी रुचि पूछेंगे और उसी आधार पर उन्हें ट्रेनिंग की  रूपरेखा तैयार की जाएगी और  ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। प्रवासी कामगारों को स्थाई आजीविका दिलाने को लेकर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है इसमें अर्ध कुशल कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुसार कम समय का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए प्रवासी कामगारों को केंद्र सरकार की तर्ज पर गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रशिक्षण कराया जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार ने गिरिडीह, हजारीबाग और गोड्डा के कुछ प्रवासी कामगारों का चयन इस योजना के लिए किया है। केंद्र सरकार ने  शॉर्ट टाइम ट्रेनिंग और  कार्यानुभव के आधार पर प्रशिक्षण के लिए गिरिडीह से 1902,हजारीबाग से 1700 और गोड्डा से 1282 प्रवासी कामगारों का चयन किया है। इधर, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी ने शॉर्टलिस्ट किए गए प्रवासी कामगारों में सबसे ज्यादा गिरिडीह से 57766 और सबसे कम रामगढ़ से 4076 प्रवासी कामगार हैं। जिला द्वारा प्रवासी कामगारों  की रुचि जानने के बाद और  संस्थान खुलने के बाद प्रशिक्षण कराया जाएगा।
जिला वार प्रवासी कामगार किए गए शॉर्ट लिस्ट
बोकारो - 12635
चतरा - 21922
देवघर - 10716
धनबाद - 7552
दुमका - 13970
गढ़वा - 38448
गिरिडीह -57766
गोड्डा - 11923
गुमला - 13256
हजारीबाग - 40158
जामताड़ा - 4663
खूंटी - 5264
लोहरदगा - 11116
पाकुड़ - 10108
पलामू - 35781
पश्चिमी सिंहभूम -16305
पूर्वी सिंहभूम - 7291
रामगढ़ - 4076
रांची - 7407
साहिबगंज - 17382
सरायकेला - 6027
सिमडेगा - 12746
कोडरमा - 14247
लातेहार- 12006

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें