ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडछठी जेपीएससी के नतीजे हुए जारी, झारखंड को मिले 326 अफसर 

छठी जेपीएससी के नतीजे हुए जारी, झारखंड को मिले 326 अफसर 

छठी जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा  का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को इसे जारी किया। झारखंड को विभिन्न सेवाओं के 326 अधिकारी मिल गए हैं।...

छठी जेपीएससी के नतीजे हुए जारी, झारखंड को मिले 326 अफसर 
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांची Wed, 22 Apr 2020 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

छठी जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा  का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को इसे जारी किया। झारखंड को विभिन्न सेवाओं के 326 अधिकारी मिल गए हैं। इंटरव्यू देने वाले  अभ्यर्थी 27 अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर  अंक देख सकेंगे।
 छठी जेपीएससी के लिए 24 फरवरी से 6 मार्च 2020 तक इंटरव्यू की प्रक्रिया हुई थी। छठी जेपीएससी में सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 600 अंक, अत्यंत पिछड़ा के लिए 524 नंबर, पिछड़ा वर्ग के लिए 621 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 538 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 524 अंक कट ऑफ मार्क्स रहा। 
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें