ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड: छह नक्सलियों ने किया आत्मसर्मपण

झारखंड: छह नक्सलियों ने किया आत्मसर्मपण

झारखंड के दुमका जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माआोवादी) के छह उग्रवादियों ने आज पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसर्मपण कर दिया। दुमका जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार...

झारखंड: छह नक्सलियों ने किया आत्मसर्मपण
दुमका, एजेंसी Mon, 17 Jun 2019 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के दुमका जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माआोवादी) के छह उग्रवादियों ने आज पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसर्मपण कर दिया। दुमका जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में छह नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसर्मपण कर दिया। इस अवसर पर संथाल  परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उप महानिरीक्षक सोमेत जोशी, दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई.एस रमेश, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, एसएसबी के वरीय अधिकारी  परीक्षित, संजय कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक आर.सी.मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एके 47 के साथ पांच लाख की ईनामी ईशा देवी उर्फ पी.सी.दी,काबार्इन के साथ पांच लाख का ईनामी किरण उर्फ पक्कु टुडू, एक लाख की ईनामी प्रेमशीला देवी, पीसी दी का पति सुखलाल देहरी, एक राइफल के साथ भगत सिंह और एक इन्सास राइफल के साथ एक लाख का ईनामी सिदो मरांडी उर्फ सिदो हेम्ब्रम शामिल हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री लकड़ा और एसएसबी के उप महानिरीक्षक श्री जोशी ने नक्सलियों के हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने को पुलिस और एसएसबी के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया और जिला पुलिस और एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों को बधाई दी।

उन्होंने कहा उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसर्मपण नीति के तहत सभी नक्सलियों और उनके परिवार को हर तरह की आर्थिक,चिकित्सकीय एवं सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि नक्सली और उनके परिवार का बीमा कराया जायेगा तथा खुले जेल में रहने की व्यवस्था की जायेगी। राज्य की नक्सली आत्मसर्मपण नीति के तहत भटके हुए उग्रवादी आत्मसर्मपण कर मुख्यधारा में लौटें अन्यथा पुलिस उनकी मांद में घुस कर उन्हें मारेगी। नक्सलियों ने कहा कि राज्य सरकार की बेहतर आत्मसर्मपण नीति से प्रेरित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया जिससे उनका और उनके परिवार के लोग बेहतर जीवन यापन कर सकें। इस मौके पर राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आत्मसर्मपण करनेवाले नक्सलियों को चेक प्रदान किया गया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें