ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडप्रशांत बोस पत्नी शीला समेत छह माओवादी सरायकेला से रांची जेल भेजे गए

प्रशांत बोस पत्नी शीला समेत छह माओवादी सरायकेला से रांची जेल भेजे गए

भाकपा माओवादियों के सेकेंड इन कमान सह ईआरबी सचिव प्रशांत बोस समेत छह माओवादियों को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। प्रशांत बोस के साथ उनकी पत्नी व सेंट्रल कमेटी मेंबर शीला मरांडी,...

प्रशांत बोस पत्नी शीला समेत छह माओवादी सरायकेला से रांची जेल भेजे गए
रांची। मुख्य संवाददाताMon, 22 Nov 2021 08:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाकपा माओवादियों के सेकेंड इन कमान सह ईआरबी सचिव प्रशांत बोस समेत छह माओवादियों को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। प्रशांत बोस के साथ उनकी पत्नी व सेंट्रल कमेटी मेंबर शीला मरांडी, वीरेंद्र हांसदा, राजू टूडू, कृष्णा व गुरूचरण बोदरा को रांची जेल भेजा गया है। सोमवार की दोपहर भारी सुरक्षा के बीच सभी को सरायकेला जेल से रांची केंद्रीय कारा लाया गया।

गौरतलब है कि 150 घंटे की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सभी को सरायकेला जेल भेजा गया था। लेकिन सरायकेला जेल से सुरक्षा कारणों से सभी को रांची जेल शिफ्ट किया गया। राज्य पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में प्रशांत बोस व उनके साथ पकड़े गए माओवादियों को रांची जेल शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया था। जिसपर सहमति के बाद सभी को रांची भेजा गया।

प्रशांत की गिरफ्तारी से बौखलाहट में माओवादी

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद माओवादियों में बौखलाहट है। माओवादियों ने प्रशांत बोस की गिरफ्तारी को लेकर 25 नवंबर तक बंद बुलाया है। इस दौरान माओवादियों ने जहां लातेहार में रेलवे ट्रैक उड़ाया, वहीं चाईबासा व खूंटी के कोचांग में भी वारदातों को अंजाम दिया। माओवादियों की योजना उन पुलिस बलों व एजेंसियों से जुड़े लोगों को चिन्हित करने की भी है जिनकी भूमिका प्रशांत बोस की गिरफ्तारी में रही है। इसके लिए मिसिर बेसरा के द्वारा संगठन में निर्देश जारी करने की जानकारी भी एजेंसियों को मिली है।

नेतृत्व से लेकर लेवी तक का संकट

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद ईआरबी में नेतृत्व का संकट हो गया है। वर्तमान में प्रमोद मिश्र व मिसिर बेसरा के नाम की चर्चाएं संगठन में हैं। वहीं लेवी की राशि मैनेज करने का संकट भी माओवादियों के सामने है। प्रशांत बोस के द्वारा ही लेवी की पूरी राशि को मैनेज किया जाता था, साथ ही उठावे के आधार पर अलग अलग कमेटियों व मिलिट्री कमीशन के बीच पैसों का बंटवारा होता था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें