ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचाची-भतीजा...अवैध संबंध और कत्ल, सिमकार्ड से सुलझी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

चाची-भतीजा...अवैध संबंध और कत्ल, सिमकार्ड से सुलझी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

महिला की मौत को लेकर आरंभिक जांच में पुलिस को लगा कि एक्सीडेंट का केस है लेकिन परिजनों द्वारा शक जताए जाने पर जब जांच हुई तो ऐसा सच सामने आया जिसने पैरों तल जमीन खिसका दी। मामला अवैध संबंध का निकला।

चाची-भतीजा...अवैध संबंध और कत्ल, सिमकार्ड से सुलझी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,गढ़वाFri, 03 Feb 2023 01:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गढ़वा जिले में 4 साल पहले हुए एक कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हुआ। दरअसल, 4 साल पहले गोंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-75 में 23 साल की महिला की लाश मिली थी। सिर पर गहरा जख्म था। शरीर पर खून के थक्के जमे थे। आरंभिक जांच में पुलिस को लगा कि एक्सीडेंट का केस है लेकिन परिजनों द्वारा शक जताए जाने पर जब जांच हुई तो ऐसा सच सामने आया जिसने पैरों तल जमीन खिसका दी। 

4 साल पहले हाइवे में मिली थी लाश
दरअसल, पुलिस ने हाइवे से लाश बरामद की और इसे एक्सीडेंट माना। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भी भिजवा दिया। हालांकि, मृतका के परिजनों ने एक्सीडेंट वाली बात से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जाहिर की। परिजनों के कहने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और एसआईटी का गठन किया। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई जिसमें सिर पर किसी भारी चीज से वार किए जाने की पुष्टि हुई। ये तो पता चला कि हत्या हुई है लेकिन कैसे, किसने और कब इसे अंजाम दिया यह पता लगाना बाकी था। पुलिस तमाम माथा-पच्ची के बाद भी कोई सुराग नहीं ढूंढ़ पाई थी। और एक दिन पुलिस मृतका के घर पहुंची। कमरे की तलाशी में जो मिला उसने पूरे राज से पर्दा हटा दिया। 

सिमकार्ड के सीडीआर से सुलझा राज
पुलिस ने जब मृतका के कमरे की तलाशी ली तो वहां एक सिमकार्ड मिला। पुलिस ने सिमकार्ड का सीडीआर निकलवाया तो पता चला यह मृतका नहीं बल्कि उसके पति के भांजे का है जिसका नाम सद्दाम अंसारी का है। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने रंका थानाक्षेत्र अंतर्गत खपरो गांव से सद्दाम को उठा लिया। पहले तो उसने बरगलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे जल्दी ही टूट गया। सद्दाम ने जब मुंह खोला तो रिश्तों के कत्ल का ऐसा खौफनाक और शर्मनाक सच सामने आया कि सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

चाची से अवैध संबंध बना बैठा भतीजा
सद्दाम ने पुलिस को बताया कि मृतका की शादी उसके चाचा हबीबुल्लाह से हुई थी लेकिन बाद में विवाद हुआ और तलाक हो गया। इस दौरान सद्दाम का मृतका के घर आना-जाना था। सद्दाम का कहना है कि चाची पर उसका दिल आ गया था। उसने जब अपने दिल की बात चाची को बताई तो पहले तो खास ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में चाची भी भतीजे सद्दाम को दिल दे बैठी। प्यार परवान चढ़ा तो जिस्मानी रिश्ते भी कायम हो गए। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार चाची के साथ संबंध बनाए। मुश्किलें तब शुरू हुई जब चाची ने भतीजे पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शादी के दबाव से परेशान होकर सद्दाम ने एक दिन मृतका को सुनसान जगह पर बुलाया और हत्या करके लाश को हाइवे पर फेंक दिया। अब पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया। इस प्रकार एक नाजायज संबंध का खौफनाक अंत हुआ। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें