ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमधु कोड़ा पर शिकंजा: खाड़ी और दक्षिणपूर्व के देशों में किया खूब निवेश

मधु कोड़ा पर शिकंजा: खाड़ी और दक्षिणपूर्व के देशों में किया खूब निवेश

पूर्व मुख्यमंत्री  मधु कोड़ा पर अपने पद का दुरूपयोग कर ठेका और बड़े प्रोजेक्ट का काम देकर अकूत संपत्ति अर्जित कर विदेशों में निवेश करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ( इडी) ने कोड़ा एवं उनकी टीम पर...

मधु कोड़ा पर शिकंजा: खाड़ी और दक्षिणपूर्व के देशों में किया खूब निवेश
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 14 Dec 2017 07:58 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री  मधु कोड़ा पर अपने पद का दुरूपयोग कर ठेका और बड़े प्रोजेक्ट का काम देकर अकूत संपत्ति अर्जित कर विदेशों में निवेश करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ( इडी) ने कोड़ा एवं उनकी टीम पर 3549.72 करोड़ के मनी लॉड्रिंग करने का मामला दर्ज किया है। कोड़ा की टीम में विनोद सिन्हा, विकास सिन्हा, मनोज पुनमिया, अनिल वस्तावड़े, विजय जोशी, अर्रंवद व्यास एवं अन्य शामिल हैं।

अवैध रूप से कमाई गई राशि में से हवाला के माध्यम से हजारों करोड़ रुपया खाड़ी के देशों और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में निवेश करने, राज्य की खनिज संपदा का अनाप शनाप ढंग से अवैध लीज देने, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हैदराबाद की कंपनी को गलत ढंग से ठेका देने एवं अनेक अन्य सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले दर्ज हुए हैं।  जिनकी जांच सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग कर रहा है। 

कोयला घोटाला: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा दोषी करार

मधु कोड़ा जिस समय मुख्यमंत्री थे उस समय मार्इंनग लीज देने और रद करने का खेल भी हुआ। कोड़ा एंड कंपनी जिसे चाहती थी उसे ही मार्इंनग लीज मिलता था। इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। कई हवाला कारोबारी भी मधु कोड़ा के साथ थे। विदेशों में पैसा हवाला के माध्यम से ही पहुंचाया जाता था। अनिल बस्तावडे को इंटरपोल ने जकार्ता से गिरफ्तार किया था। विनोद और विकास सिन्हा लाइर्जंनग का काम देखते थे। मनोज पुनमिया हवाला कोराबारी के साथ- साथ सोना का कारोबार करते थे। जांच के बाद इडी ने सभी पर 3549.72 करोड़ के मनी लॉड्रिंग करने का आरोप लगाया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें