ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसरयू ने लिखी है किताब- मधु कोड़ा लूट राज

सरयू ने लिखी है किताब- मधु कोड़ा लूट राज

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं झारखंड सरकार के खाद्य, आपूर्ति अवं सार्वजविक वितरण मामले के मंत्री सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल के बाद उजागर हुए इस घोटाले पर एक पुस्तक लिखी...

सरयू ने लिखी है किताब- मधु कोड़ा लूट राज
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 14 Dec 2017 08:01 AM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं झारखंड सरकार के खाद्य, आपूर्ति अवं सार्वजविक वितरण मामले के मंत्री सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल के बाद उजागर हुए इस घोटाले पर एक पुस्तक लिखी है।

हिन्दुस्तान से बातचीत में सरयू राय ने बताया कि इस पुस्तक में उन्होंने वैसे सभी लोगों के बारे में जानकारी दी है, जो किसी न किसी प्रकार इस घोटाले से जुड़े रहे हैं। जिन कंपनियों के साथ कोड़ा सरकार की व्यापारिक या व्यावसायिक गतिविधियां रही हैं, उनके बारे में भी विस्तार से उल्लेख किया है। विदेशों में कहां-कहां बैंक खाते खोले गए, कोड़ा के गैर सरकारी सहयोगियों ने कैसे कारोबार फैलाया और कैसे सत्ता का दुरुपयोग हुआ, इसका जिक्र है।

पुस्तक परिचय
मधु कोड़ा लूट राज- सरयू रायप्रस्तुत पुस्तक झारखंड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार से हासिल किए गए अवैध धन को हवाला के जरिए विदेश ले जाने, स्वीडिश र्होंल्डग कंपनी में डालने, इस कंपनी को नास्डाक में सूचीबद्ध करने, उद्योग लगाने की साजिश रचने के बारे में एक दस्तावेज है। कोड़ा सितंबर 2006 से अगस्त 2008 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। इस अवधि में झारखंड भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया। कमीशनखोरी द्वारा अरबों रुपए की नाजायज वसूली हुई। अवैध धन को वैध करने के लिए 100 से अधिक कंपनियाँ बनाई गईं। ई-बैंकिंग के माध्यम से काले धन को विदेश में स्थानांतरित किया गया।सरयू राय ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया, इसके अंतरराष्ट्रीय आयाम को उजागर किया, विधानसभा में  भ्रष्टाचार का यह मामला उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें