साहिबगंज में एक और संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया
कोरोना संक्रमण के एक संदिग्ध व्यक्ति का सैंपल टेस्ट के लिए सोमवार को रांची रिम्स भेजा गया है। अबतक जिले से कुल पांच लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। पहला सैंपल दो अप्रैल को भेजा गया था। दोनों...

कोरोना संक्रमण के एक संदिग्ध व्यक्ति का सैंपल टेस्ट के लिए सोमवार को रांची रिम्स भेजा गया है। अबतक जिले से कुल पांच लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। पहला सैंपल दो अप्रैल को भेजा गया था। दोनों सैंपल निगेटिव आया है। दूसरा सैंपल तीन अप्रैल को दो व्यक्ति का भेजा गया है।
तीसरा सैंपल छह अप्रैल की सुबह रिम्स में जांच के लिए भेजा गया है। इन तीनों व्यक्ति की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। वैसे जिले में कोरोना के संदिग्ध की संख्या कम है। यहां सरकारी क्वारंटाइन में 183 लोग हैं।
उधर, आइसोलेशन वार्ड में दो लोग भर्ती हैं। सिविल सर्जन डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि जिले से अबतक पांच लोगों का सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा गया है। दो की रिपोर्ट पहले ही नेगिटिव आया है । शेष तीन लोगों की रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगा। वैसे जिले में अबतक कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए विभाग तैयार है।
लेखक के बारे में
rupeshरूपेश तिवारी 'लाइव हिन्दुस्तान' में सीनियर कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 10 साल से प्रिंट और वेब मीडिया से जुड़े हैं।
और पढ़ें

