ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमुरी एक्सप्रेस डकैती कांड में केस दर्ज, ऐक्शन में पुलिस; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

मुरी एक्सप्रेस डकैती कांड में केस दर्ज, ऐक्शन में पुलिस; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (मुरी एक्सप्रेस) ट्रेन में शनिवार देर रात हुई भीषण डकैती में पुलिस केस दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। इसके लिए छापेमारी की जा रही है।

मुरी एक्सप्रेस डकैती कांड में केस दर्ज, ऐक्शन में पुलिस; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
Abhishek Mishraहिन्दुस्तान,लातेहारMon, 25 Sep 2023 07:44 AM
ऐप पर पढ़ें

संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (मुरी एक्सप्रेस) ट्रेन में शनिवार देर रात हुई भीषण डकैती में पुलिस केस दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। इसके लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि शनिवार रात 10-15 हथियारबंद नकाबपोश अधिकारियों ने लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच अंजाम दिया था। इस दौरान दर्जनभर यात्रियों से करीब एक लाख नकद समेत दस लाख रुपए से अधिक की संपत्ति लूट ली गई थी। इस दौरान यात्रियों से मारपीट भी की गई थी। इसमें घायल सात यात्रियों का डालटनगंज में इलाज किया गया। यात्रियों ने बताया कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने आठ राउंड फायरिंग की। ट्रेन की बोगी से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजकर 22 मिनट पर यह ट्रेन लातेहार पहुंची थी। इसी स्टेशन पर अपराधी ट्रेन में चढ़े। ट्रेन जब लातेहार और बरवाडीह के बीच पहुंची तब अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बरवाडीह से पहले चेन पुलिंग कर उतर भागे। बाद में यह ट्रेन रात 12.37 बजे डालटनगंज पहुंची। यहां यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

स्थानीय गिरोह पर शक

जीआरपी डालटनगंज के थाना पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों के फर्द बयान के आधार पर जीआरपी के बरकाकाना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ गढ़वा रोड पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि इनपुट के आधार पर शक है कि लोकल गैंग ने घटना को अंजाम दिया है। इसी आधार पर छापेमारी की जा रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें