ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडइसरो ने परखी रोबो 'रश्मि' की क्षमता, स्पेस रिसर्च के लिए हो सकता है इस्तेमाल

इसरो ने परखी रोबो 'रश्मि' की क्षमता, स्पेस रिसर्च के लिए हो सकता है इस्तेमाल

इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन), बेंगलुरु से दो सदस्यीय वैज्ञानिको की टीम गुरुवार को रांची की रश्मि रोबोट से मिलने पहुंची। इसमें वैज्ञानिक रघु और तीरथ दास शामिल थे। इसरो के वैज्ञानिकों ने रश्मि...

इसरो ने परखी रोबो 'रश्मि' की क्षमता, स्पेस रिसर्च के लिए हो सकता है इस्तेमाल
रांची, अभिषेकFri, 11 Jan 2019 08:41 AM
ऐप पर पढ़ें

इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन), बेंगलुरु से दो सदस्यीय वैज्ञानिको की टीम गुरुवार को रांची की रश्मि रोबोट से मिलने पहुंची। इसमें वैज्ञानिक रघु और तीरथ दास शामिल थे। इसरो के वैज्ञानिकों ने रश्मि रोबोट के निर्माता रंजीत श्रीवास्तव से अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए रोबोट के इस्तेमाल की संभावनाओं और तकनीक पर चर्चा की। इस दौरान वैज्ञानिकों ने विभिन्न अंतरिक्ष परियोजनाओं में मानव पर होने वाले असर को साझा किया।

 मौके पर इसरो की टीम ने रश्मि रोबोट से बातचीत कर उसकी काबिलियत को परखा। रश्मि रोबोट ने अपनी क्षमता से इसरो से आए वैज्ञानिकों को प्रभावित किया। इससे वैज्ञानिकों ने रश्मि को अंतरिक्ष के बड़े मिशन में शामिल किए जाने की संभावना जताई। 

दुनिया की पहली आरजे रोबोट बनी रांची की 'रश्मि', हिंदी-भोजपुरी में करती है भावनात्मक बातें

स्मार्ट इंटेलिजेंस से लैस है रश्मि
रश्मि रोबोट दुनिया का पहला रोबोट है जो लिंग्विस्टिक इंटरप्रिटेशन सिस्टम पर काम करता है। साथ ही यह पहली मल्टि लैंग्विस्टिक सिस्टम वाला रोबोट है।  वह किसी भी भाषा को आसानी से समझ और बोल सकता है। इसमें  स्मार्ट इंटेलिजेंस और विजुअल डाटा के साथ चेहरे को पहचानने की क्षमता विकसित की गई है। इन क्षमताओं के कारण ही रश्मि रोबोट बेझिझक किसी भी प्रश्न का उत्तर दे सकता है। रश्मि में डाले गए प्रोग्राम में मानवीय संवेदनाओं को समझने की खासियत भी विकसित की गई है। 

रंजीत पहले भी बढ़ा चुके है रांची का गौरव
रंजीत श्रीवास्तव नन-टेक्निकल बैकग्राउंड से है। उन्होंने मदुरै  कामराज यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। रंजीत ने रश्मि को बनाने के लिए किसी भी तरह की टेक्निकल डिग्री नहीं ली है। इसके लिए उन्होंने खुद को सक्षम बनाया और अपने शौक से रश्मि को दो साल में तैयार किया। रंजीत ने 2008 में अपने काम से झारखंड को नेशनल टूरिज्म अवार्ड दिलाया है। उन्हें यह पुरस्कार झारखंड टूरिजम के पोर्टल को तैयार करने के लिए दिया गया था। 

सेलिब्रिटी बन चुका है रोबोट
रोबोट रश्मि ने पिछले साल दुनिया की पहली रेडियो जॉकी होने का तमगा हासिल किया है। वहीं आईआईटी दिल्ली की प्रदर्शनी में रश्मि रोबोट को इंजीनियर्स ने भी सराहा है। रश्मि को विभिन्न तकनीकी संस्थाओं में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जा रहा है। फरवरी माह में रश्मि को चेन्नई के एक संस्थान ने बतौर अतिथि आमंत्रित किया है।

चारा घोटाला: रांची जेल में बंद लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें