ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची से जमशेदपुर जाने के दौरान सड़क हादसा, बाल- बाल बचे मंत्री सरयू राय

रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान सड़क हादसा, बाल- बाल बचे मंत्री सरयू राय

झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय सोमवार को एक सड़क हादसे में बाल- बाल बच गये। रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस घटना में सरयू राय को कुछ नहीं...

रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान सड़क हादसा, बाल- बाल बचे मंत्री सरयू राय
रांची, वरीय संवाददाताMon, 18 Feb 2019 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय सोमवार को एक सड़क हादसे में बाल- बाल बच गये। रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस घटना में सरयू राय को कुछ नहीं हुआ। वह दूसरी गाड़ी से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये। 

रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान मंत्री जी की गाड़ी से आगे- आगे बुंडू थाने का पीसीआर वैन चल रहा था। लेकिन तुन्जू मोड़ के पास सामने से आ रही गाड़ी के चलते पीसीआर वैन ने अचानक ब्रेक लगाया। पीछे से मंत्री की गाड़ी ने पीसीआर वैन को ठोक दिया। हालांकि इस घटना में सभी पुलिसवाले भी सुरक्षित हैं। मंत्री  की गाड़ी को नुकसान हुआ है। घटना के बाद सरयू राय दूसरी गाड़ी से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें