ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडपेट्रोलियम पर वैट कम किया तो पीछे चला जाएगा राज्य: सीएम रघुवर दास

पेट्रोलियम पर वैट कम किया तो पीछे चला जाएगा राज्य: सीएम रघुवर दास

राज्य में विकास की बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट कम करना राज्य को पीछे ले जाना होगा। सरकार राज्य को आगे ले जाने के लिए विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही...

पेट्रोलियम पर वैट कम किया तो पीछे चला जाएगा राज्य: सीएम रघुवर दास
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीWed, 12 Sep 2018 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में विकास की बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट कम करना राज्य को पीछे ले जाना होगा। सरकार राज्य को आगे ले जाने के लिए विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। वैट कम होने से इसमें मुश्किलें आएंगी।  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह बात बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। इस दौरान उन्होंने राज्य में 50 इलेक्ट्रिक कारों (ईवी) का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल के नेता आमलोगों को सच्चाई बताने की बजाए गुमराह कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है। झारखंड में विकास हो रहा है। बहुत सारी योजनाओं पर तेज गति से काम हो रहा है। राज्य में विकास नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री के इस बयान से यह फिलहाल साफ हो गया कि पेट्रोलियम पदार्थों पर लगनेवाले वैट में छूट मिलना मुश्किल है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें