ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांचीः घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं विधायक अंबा प्रसाद, कहा-महिलाएं पहचानें अपनी शक्ति

रांचीः घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं विधायक अंबा प्रसाद, कहा-महिलाएं पहचानें अपनी शक्ति

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस को अपने ही अंदाज में मनाया। सोमवार को कांग्रेस विधायक...

रांचीः घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं विधायक अंबा प्रसाद, कहा-महिलाएं पहचानें अपनी शक्ति
रांची लाइव हिन्दुस्तानMon, 08 Mar 2021 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस को अपने ही अंदाज में मनाया। सोमवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। 

महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख विधानसभा के बाहर सभी लोग हैरान रह गए। जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह घोड़ा उन्हें उपहार में मिला है। उन्होंने कहा कि यह घोड़ा मुझे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि राठौर ने उपहार में दिया गया है।

रांची स्थित उनके आवास पर दिग्गज पोलो खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कर्नल रवि राठौर ने उन्हें एक पुस्तक भी भेंट किया। इस सम्मान पर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही घुड़सवारी करते हुए विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए वे विधानसभा की ओर निकल पड़ी। 

घुड़सवारी करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि घुड़सवारी जैसे खेल में महिलाएं आगे बढ़ें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें