ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचक्रवातीय तूफान से झारखंड में हो सकती बारिश

चक्रवातीय तूफान से झारखंड में हो सकती बारिश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने के आसार बढ़ गए हैं। आठ अक्तूबर के बाद इस तूफान का असर झारखंड में भी पड़ सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती...

चक्रवातीय तूफान से झारखंड में हो सकती बारिश
वरीय संवाददाता,रांचीTue, 09 Oct 2018 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने के आसार बढ़ गए हैं। आठ अक्तूबर के बाद इस तूफान का असर झारखंड में भी पड़ सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। 
मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि खाड़ी के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटों में साईक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है। तूफान बनकर यह झारखंड के समीप ओडिशा तक पहुंच सकता है। इससे झारखंड भी प्रभावित होगा। इसके प्रभाव से 10 और 11 अक्तूबर को झारखंड के पूर्वोत्तर और दक्षिणी भाग में हल्की बारिश हो सकती है।
अरब सागर में भी चक्रवातीय तूफान बना:  उधर अरब सागर के मध्य में भी एक बड़ा चक्रवातीय तूफान लुबान बन गया है। यह ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे देश के पश्चिमी तट पर आंशिक प्रभाव पड़ सकता है। 
फसलों के लिए जरूरी है बारिश: झारखंड से मानसून विदा हो चुका है। पूरे सितंबर माह में यह कमजोर रहा है। इससे झारखंड में यह बारिश खरीफ फसलों के लिए वरदान साबित हो सकती है। पिछले एक महीने से बारिश नहीं होने के कारण फसल सूख रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें