ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमौसम : झारखंड में झमाझम बारिश के बाद खेती में तेजी

मौसम : झारखंड में झमाझम बारिश के बाद खेती में तेजी

झारखंड के छोटानागपुर और पलामू प्रमंडलों में पिछले 24 घंटे में जम कर बारिश हुई। इसके साथ ही खेती के काम में भी तेजी आ गई है। सूख रहे धान के बिचड़ों को नई जान मिली है। किसान रोपनी की तैयारी में जुट गए...

मौसम : झारखंड में झमाझम बारिश के बाद खेती में तेजी
रांची, हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jul 2018 07:39 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के छोटानागपुर और पलामू प्रमंडलों में पिछले 24 घंटे में जम कर बारिश हुई। इसके साथ ही खेती के काम में भी तेजी आ गई है। सूख रहे धान के बिचड़ों को नई जान मिली है। किसान रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। पूरे झारखंड में शनिवार की पूरी रात बारिश हुई। रविवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। सबसे अधिक (70 मिलीमीटर) बारिश लातेहार जिले में हुई। गुमला में 61 और सिमडेगा में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें