ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरघुवर सरकार ने झारखंड को 19 साल पीछे धकेला : तेजस्वी यादव

रघुवर सरकार ने झारखंड को 19 साल पीछे धकेला : तेजस्वी यादव

हटिया मैदान में सोमवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद की संकल्प यात्रा के क्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 19 साल बीत गये, जिसमें 16 साल भाजपा का...

रघुवर सरकार ने झारखंड को 19 साल पीछे धकेला : तेजस्वी यादव
प्रतिनिधि, मोहनपुर देवघर।Mon, 23 Sep 2019 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

हटिया मैदान में सोमवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद की संकल्प यात्रा के क्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 19 साल बीत गये, जिसमें 16 साल भाजपा का ही राज-पाट रहा। 16 सालों में भाजपा ने झारखंड का 16 दशा कर दिया। झारखंड अलग होने के बाद लोगों का सपना था कि जल, जंगल, जमीन बचाकर सुखमय राज्य होगा लेकिन वैसा नहीं हुआ। लोग गरीबी व भुखमरी के लिए विवश हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य को 19 साल पीछे धकेल दिया। वह नहीं चाहते हैं कि यहां के लोग शिक्षित हों, गरीबों के बच्चे मूर्ख रहें इसलिए विद्यालय ही बंद करा दिया।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ के आदमी करेंगे। झारखंड का जल, जंगल व जमीन को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया। विरोध करने वालों को जेल भेज दिया जाता है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार है। वह मानते हैं कि डबल इंजन में एक भ्रष्टाचार व एक अपराध है। राज्य से लेकर देश तक अंग्रेजी हुकूमत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को इस तरह बेवकूफ बनाया कि फिर से गद्दी पर बैठा दिया। गरीबों व बेरोजगारों को नौकरी देने का आश्वासन दिया। सभी के खाते मे पंद्रह लाख देने का वादा किया लेकिन किया नहीं। अब लोगों को पकौड़े बेचने कहने लगे। नरेन्द्र मोदी केवल कब्रितान व पाकिस्तान कर रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। पाकिस्तान से खतरा है जिससे बचाने के लिए हिन्दुस्तानी फौज काफी है। आप देश में भ्रष्टाचार दूर करें।

गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं लालू, सरकार नहीं कराने दे रही इलाज
तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू यादव से झारखंड व बिहार सरकार ही नहीं बल्कि केन्द्र सरकार को भी डर है। इसलिए षड्यंत्र के तहत जेल में रखा है। सरकार को डर है कि अगर लालू जेल से निकले तो भ्रष्ट सरकार की खैर नहीं है। गरीबों व किसानों को शोषण नहीं कर सकेंगे। कहा कि उनके पिता जेल मे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, सरकार इलाज भी नहीं कराने देती है। यही नहीं केन्द्र सरकार तो पूरे खानदान के पीछे पड़ गयी है। सैकड़ों की संख्या मे झूठा मुकादमा कराया है। पिता शेर हैं और वे शेर के बच्चे, किसी हालत में लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

जदयू छोड़ कई ने ली राजद की सदस्यता
इस दौरान जदयू छोड़कर संजय मंडल, जगदीश प्रसाद राय, राकेश कुमार, बेलाल अंसारी, खुबलाल यादव व भोला यादव ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। तेजस्वी यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने भी अपना विचार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय प्रकाश,  इम्तियाज वारशी, रंजीत प्रधान, राजकिशोर यादव, नरेश यादव, रंजन महथा, रामदेव यादव, नरेश यादव, नन्दकिशोर यादव, हारून अंसारी, जामीर अंसारी, गुलशन तारा, हैदर खान, सुरेन्द्र रमानी, पुरेन्दु यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें