ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडऔरंगा नदी में डूबने से रबदा के उपमुखिया की मौत

औरंगा नदी में डूबने से रबदा के उपमुखिया की मौत

औरंगा नदी में नहाने के दौरान रबदा पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार सिंह (35) का गुरुवार को निधन हो गया। करीब डेढ़-दो फीट पानी में नहाने के दौरान अचेत होकर औंधे मुंह गिरकर अजय सिंह छटपटाने लगे। पास में ही...

औरंगा नदी में डूबने से रबदा के उपमुखिया की मौत
सतबरवा(पलामू)। प्रतिनिधि Thu, 21 May 2020 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगा नदी में नहाने के दौरान रबदा पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार सिंह (35) का गुरुवार को निधन हो गया। करीब डेढ़-दो फीट पानी में नहाने के दौरान अचेत होकर औंधे मुंह गिरकर अजय सिंह छटपटाने लगे। पास में ही उनका पुत्र ही नहा रहा था जिसकी नजर जब अपने पिता पर पड़ी तो उसने तत्काल गांव में परिजनों को सूचना दी। परिजन नदी पहुंचकर अजय कुमार सिंह को पानी से बाहर निकाला और तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल पहुंचाया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें मृत बताया। हालांकि परिजनों को किसी जहरिले जंतु के काट देने की आशंका हुई और अजय सिंह को वे लोग बैद्य के पास ले गये परंतु बैद्य ने भी उन्हे मृत बताया। अजय सिंह फुलवरिया स्थित अपने घर का काम करने के बाद पास में ही बहने वाली औरंगा नदी में नहाने गये थे। उपमुखिया अजय सिंह की अकाल मौत के बाद शव जैसे ही गांव लाया गया पत्नी, बच्चे व परिजन चीत्कार मारकर रो पड़े जिससे पूरा गांव शोक में डूब गया है। युवा पंचायत प्रतिनिधि के अकाल मौत की खबर जैसे-जैसे फैल रही है उनके घर पर सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेशमंत्री अवधेश सिंह चेरो, मुखिया शंभु उरांव, रबदा के पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह और धीरज कुमार, पंचायत सेवक बीरेंद्र सिंह आदि स्व. अजय सिंह के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड की रबदा पंचायत में फुलवरिया पलामू के प्रतापी राजा मेदिनी राय के वंशजों का गांव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें