ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगा में 31 को किया गया क्वारंटाइन

लोहरदगा में 31 को किया गया क्वारंटाइन

लोहरदगा में एक मई को 31 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि लोहरदगा सदर अस्पताल 21, कुडू और किस्को में चार-चार, भंडरा में दो लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। डॉ....

 लोहरदगा में 31 को किया गया क्वारंटाइन
लोहरदगा। संवाददाताFri, 01 May 2020 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा में एक मई को 31 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि लोहरदगा सदर अस्पताल 21, कुडू और किस्को में चार-चार, भंडरा में दो लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।
डॉ. कुमार ने बताया कि इसमें 13 को सिस्टम क्वारंटाइन व 17 को होम क्वारंटाइन किया गया है। एक संदिग्ध को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक दो लोग राजस्थान से आए थे। उन्हें पुलिस ने सदर अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया। फिलहाल उनकी कार जब्त कर ली गई है। वह कैसे राजस्थान से कई राज्यों और को पार करते हुए लोहरदगा गए इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें