ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचलती गाड़ी से अगवा कर प्रिंसिपल का कत्ल, झारखंड के गोड्डा में जघन्य हत्याकांड

चलती गाड़ी से अगवा कर प्रिंसिपल का कत्ल, झारखंड के गोड्डा में जघन्य हत्याकांड

गोड्डा जिला स्थित मौलाना अबुल कलमा आजाद कॉलेज के प्रिंसिपिल डॉ. नजीरुद्दीन की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने पहले प्रिंसिपल डॉ. नजीरुद्दीन को अगवा किया और फिर कत्ल कर दिया।

चलती गाड़ी से अगवा कर प्रिंसिपल का कत्ल, झारखंड के गोड्डा में जघन्य हत्याकांड
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,गोड्डाFri, 09 Jun 2023 08:33 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गोड्डा जिला स्थित मौलाना अबुल कलमा आजाद कॉलेज के प्रिंसिपिल डॉ. नजीरुद्दीन की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने पहले प्रिंसिपल डॉ. नजीरुद्दीन को अगवा किया और फिर कत्ल कर दिया। बताया जाता है कि नकाबपोश अपराधियों ने उनका देर रात अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को सुबह महागामा दियाजोरी के बीच खेतों में उनकी लाश बरामद की गई। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। कहा जाता है कि डॉ. नजीरुद्दीन जिले में काफी चर्चित नाम थे और उनको काफी सम्मान से देखा जाता था। 

अगवा करने के कुछ ही देर बाद हत्या
आरंभिक जांच में पता चला है कि मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नजीरुद्दीन को झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित कोरियाना पुल के पास से अपहरण किया गया था। हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डॉ. नजीरुद्दीन के वाहन के चालक की कनपटी में पिस्तौल सटा दिया और डॉ. नजीरुद्दीन को अगवा कर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खोजबीन की और परिजनों ने भी अपने स्तर से उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह महागामा दियाजोरी के पास उनका शव मिला। आशंका जाहिर की जा रही है कि अपहरण के कुछ ही घंटों बाद प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

हत्या का मोटिव फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्यारों का सुराग जुटाने में लगी है। जिस रास्ते से उनका अपहरण किया गया था वहां लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें