ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडबेटी के लिए लड़का देखने जा रहा पुलिस का जवान सड़क हादसे का शिकार, पांच लोगों की मौत

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहा पुलिस का जवान सड़क हादसे का शिकार, पांच लोगों की मौत

अपनी छोटी बेटी के विवाह का सपना संजोए लड़का देखने लोहरदगा जा रहे होटवार रांची जेल में तैनात पुलिस जवान सुरेंद्र शर्मा उनके दो बेटे श्रवण शर्मा,बुली शर्मा,रिश्तेदार इंद्रजीत शर्मा और ड्राइवर अब्दुल शाह...

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहा पुलिस का जवान सड़क हादसे का शिकार, पांच लोगों की मौत
लोहरदगा, संवाददाताSun, 20 May 2018 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी छोटी बेटी के विवाह का सपना संजोए लड़का देखने लोहरदगा जा रहे होटवार रांची जेल में तैनात पुलिस जवान सुरेंद्र शर्मा उनके दो बेटे श्रवण शर्मा,बुली शर्मा,रिश्तेदार इंद्रजीत शर्मा और ड्राइवर अब्दुल शाह की सड़क हादसे में मौत हो गई। पांच लोगों की मौत से रांची से लेकर लोहरदगा तक कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक लोहरदगा पावरगंज निवासी शंभू शर्मा के बेटे संदीप से विवाह का प्रस्ताव लेकर रांची निवासी सुरेंद्र शर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ 20 मई को लोहरदगा आ रहे थे। रास्ते में कुडू थाना क्षेत्र के चीरी ट्रेनिंग कॉलेज मोड़ के पास सुबह करीब नौ बजे ट्रक से उनकी कार सामने से टकरा गई।

हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई। एक को कुडू सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया था। रांची ले जाने के दौरान सबकी मौत रास्ते में हो गई। लोहरदगा में सुरेंद्र शर्मा के भतीजे नागेंद्र शर्मा और जितेंद्र शर्मा रहते हैं। कार बूटी मोड़ निवासी कमल शर्मा की थी। सुरेंद्र शर्मा के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे का विवाह हो चुका था। बड़ी बेटी के शादी के बाद वह छोटी बेटी का भी धूमधाम से विवाह करना चाहते थे। उसीका प्रस्ताव लेकर अपने परिचित परिवार शंभू शर्मा के यहां लोहरदगा आ रहे थे। सुरेंद्र के भाई रघुनंदन शर्मा लोहरदगा में ही रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही परिचय थी।

यही वजह है कि परिचय वाले परिवार में ही सुरेंद्र अपनी अपनी बेटी का विवाह कराना चाहते थे। घटना के तुरंत बाद यात्री बस से गुजर रहे लोहरदगा के शिक्षक किशोर कुमार वर्मा और उनके भतीजे नितेश वर्मा कार के दरवाजे को तोड़कर घायलों को निकाला।पुलिस को जानकारी दी। बाद में पीसीआर ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों से लेकर तमाम लोगों ने शर्मा बंधुओं के जीवन की रक्षा के लिए कई प्रयास किए, पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। ड्राइवर अब्दुल शाह रांची बूटी सैनिक कॉलोनी का रहने वाला था, जबकि सुरेंद्र शर्मा का परिवार रांची रातू रोड खादगढ़ा सुखदेव नगर थाने के पास रहते थे।

मूलतः सुरेंद्र शर्मा बिहार के गया जिला अंतर्गत मझिआंव गांव के रहने वाले थे।लंबे समय से रांची में रह रहे थे।इस बाबत कुडू थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू की अगुवाई में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लाशों के पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें