ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड: गुमला में दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झारखंड: गुमला में दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झारखंड के गुमला में सदर थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा अनिल सिंह मुंडा ने रविवार शाम अपने बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह रांची जिले के...

झारखंड: गुमला में दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला़(झारखंड), एजेंसी Mon, 15 Apr 2019 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गुमला में सदर थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा अनिल सिंह मुंडा ने रविवार शाम अपने बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के बंता गांव का रहनेवाले थे। वह 3 माह पूर्व से ही सदर थाना में पदस्थापित हुए थे। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दारोगा अनिल कल शाम 4 बजे तक ड्यूटी में थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बैरक लौटे। जब उनके सभी साथी शाम को टाउन घूमने निकले तो उन्होंने छत की सीलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके साथी शाम को जब घूम कर लौटे अंदर से दरवाजा बंद मिला।

आवाज देने और काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने के कारण दरवाजा तोड़कर जब अंदर घुसे तो उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। इस घटना से मृतक के साथी सदमे में है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें