ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसुखद: देश में कोरोना का कहर, पर झारखंड में संक्रमण की दर और घटी

सुखद: देश में कोरोना का कहर, पर झारखंड में संक्रमण की दर और घटी

एक तरफ जहां देश में शनिवार को कोरोना की सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई और दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पहुंच गई है वहीं झारखंड से राहत भरी खबर आ रही है। यहां संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है।...

सुखद: देश में कोरोना का कहर, पर झारखंड में संक्रमण की दर और घटी
रांची रंजनSun, 28 Jun 2020 02:55 AM
ऐप पर पढ़ें

एक तरफ जहां देश में शनिवार को कोरोना की सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई और दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पहुंच गई है वहीं झारखंड से राहत भरी खबर आ रही है। यहां संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। इसी महीने की शुरुआत से लेकर अब तक हुए सैंपलों की जांच और मरीजों के आंकड़ों के लिहाज से संक्रमण में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज  हुई है।  इतना ही नहीं सूबे में मरीजों की डबलिंग रेट में भी काफी कमी आई है जबकि रिकवरी रेट तेजी से बढ़ी है।

झारखंड में 3 जून से 10 जून के बीच प्रति 1000 सैंपलों की जांच में 31 से अधिक (31.14) संक्रमित मिल रहे थे। 10 से 17 जून के बीच यह संख्या घटकर 27 हो गई। फिर 17-24 जून के बीच यह दर 20.52 हो गई। जबकि, 24 से 26 जून के बीच में हुई जांच में अब संक्रमण की दर घटकर 17.15 रह गयी है। यानी अब एक हजार सैंपलों की जांच में महज 17 मरीज ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। 

8.54 दिन की बजाए अब 31 दिनों में दुगना हो रहे मरीज : आईडीएसपी के स्टेट इंचार्ज डॉ राकेश दयाल ने बताया कि संक्रमण के घटने का परिणाम है कि राज्य की साप्ताहिक डबलिंग रेट भी कम हो गयी है। जून महीने के के शुरुआती सप्ताह में 12 जून को राज्य में मरीजों की साप्ताहिक डबलिंग रेट 8.54 थी, जो 19 जून को 28.8 हो गयी। 26 जून को  साप्ताहिक डबलिंग रेट और 31.34 हो गयी है। यानी वर्तमान साप्ताहिक ट्रेंड के हिसाब से राज्य में 31.22 दिनों में मरीज दोगुने हो रहे हैं। सबसे खुशी की बात यह है कि नेशनल रेट से राज्य का साप्ताहिक रेट 12 प्रतिशत ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां महज 19.13 दिनों में मरीज डबल हो रहे हैं वहीं राज्य में मरीजों के दुगना होने में 31.34 दिन लग रहे हैं। 

अब तक मिले मरीजों में 72 प्रतिशत हो चुके हैं स्वस्थ : राज्य में अबतक मिले कुल 2294 मरीजों में 26 जून तक 1647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, एक्टिव मरीजों की संख्या महज 635 है। यानी राज्य की रिकवरी रेट 71.79 पहुंच चुकी है। जबकि 5 जून को  यह 44.46, 12 जून को 41.36 और 19 जून को 68.07 थी। 

दो सप्ताह में एक चौथाई हो गयी ग्रोथ रेट: पिछले दो सप्ताह में संक्रमण की साप्ताहिक ग्रोथ रेट एक चौथाई हो गयी है। डॉ राकेश दयाल कहते हैं कि दो सप्ताह पहले 5 जून को साप्ताहिक ग्रोथ रेट 8.47 थी, जो 12 जून को 8.46 हो गई। 19 जून को यह 2.44 और 26 जून को 2.24 रह गयी है। 

दो सप्ताह में एक चौथाई हो गयी ग्रोथ रेट : पिछले दो सप्ताह में संक्रमण की साप्ताहिक ग्रोथ रेट एक चौथाई हो गयी है। डॉ राकेश दयाल कहते हैं कि दो सप्ताह पहले 5 जून को साप्ताहिक ग्रोथ रेट 8.47 थी, जो 12 जून को 8.46 हो गई। 19 जून को यह 2.44 और 26 जून को 2.24 रह गयी है। 

हफ्ता-दर-हफ्ता गिरती गई दर
अवधि    सैंपल जांच    पॉजिटिव    प्रति हजार मरीज
3-10 जून    20614    642    31.14
10-17 जून    17505    473    27.02
17-24 जून    15737    323    20.52
24-26 जून    4371    75    17.15

ग्रोथ, डबलिंग और रिकवरी रेट
तिथि    डबलिंग रेट    ग्रोथ रेट    रिकवरी रेट
5 जून    8.53    8.47    44.46
12 जून    8.54    8.46    41.36
19 जून    28.8    2.44    68.07
26 जून    31.34    2.24    71.79 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें