ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकेंद्र व राज्य की तरह नगर परिषद में भी BJP की सरकार बनाएं कार्यकर्ता : रघुवर दास 

केंद्र व राज्य की तरह नगर परिषद में भी BJP की सरकार बनाएं कार्यकर्ता : रघुवर दास 

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य की तरह नगर परिषद में भी भाजपा की...

केंद्र व राज्य की तरह नगर परिषद में भी BJP की सरकार बनाएं कार्यकर्ता : रघुवर दास 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,चाईबासा Tue, 03 Apr 2018 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य की तरह नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार बनाएं। 

दोनों नेता मंगलवार को चाईबासा के पिल्लाई हॉल में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकताओं को चुनाव में पार्टी के साथ पूरी ईमानदारी बरतने की नसीहत भी दी।

30 साल से सरकारी जमीन पर बसे लोगों को सस्ते दर मिलेगी लीज : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, इसलिए उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान और सम्मान मिलता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें