झारखंड में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 70.54 फीसदी मतदान, देवघर अव्वल, गुमला पिछड़ा

झारखंड में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में उत्साह दिखाई दिया। 70.54 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। देवघर इसमें अव्वल रहा है। यहां 79.18 फीसदी वोट हुए। सबसे कम गुमला में 61.30 फीसदी वोट पड़े हैं।

offline
झारखंड में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 70.54 फीसदी मतदान, देवघर अव्वल, गुमला पिछड़ा
Yogesh Yadav हिन्दुस्तान , रांची
Tue, 24 May 2022 10:02 PM

झारखंड में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों के बीच चुनाव को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा गया। 19 जिलों में कुल 70.54 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से सर्वाधिक 79.18 फीसदी वोट देवघर जिले में पड़े, जबकि सबसे कम 61.30 फीसदी वोट गुमला जिला में डाले गये। देवघर के अलावा पूर्वी सिंहभूम, (78.02 फीसदी), धनबाद (74.14 फीसदी) और बोकारो 73.30 फीसदी वोट पड़े।

तीसरे चरण की मतगणना सबसे आखिर में चौथे चरण के चुनाव के बाद 31 मई को होगी। मतदान की शुरुआती दो घंटे में मतदान काफी धीमा रहा। दो घंटे में मात्र 19.32 फीसदी वोट पड़े। उसके अगले दो घंटे में 11 बजे तक 42.50 फीसदी और दोपहर एक बजे 60.12 फीसदी वोट डाले गये। आखिरी दो घंटे में दस फीसदी से थोड़ा ज्यादा वोट पड़ा यानी कुल 70.54 फीसदी वोट डाले गये।
जिलावार वोट के प्रतिशत

जिला मतदान( प्रतिशत)
गढ़वा 71
पलामू 71.41
लातेहार 69.34
चतरा 68,52
हजारीबाग 69.00
गिरिडीह 72.79
देवघर 79.18
साहिबगंज 68.51
दुमका 68.26
धनबाद 74.14
बोकारो 73.30
रामगढ़ 72.62
लोहरदगा 68.99
गुमला 61.30
रांची 72.91
सिमडेगा 64.62
पश्चिमी सिंहभूम 65.41
सरायकेला-खरसांवा 70.92
पूर्वी सिंहभूम 78.02

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की अगली ख़बर पढ़ें
Panchayat Election Jharkhand News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें