Hindi Newsझारखंड न्यूज़pakud 11 people raped woman all arrested
हैवानियतः 11 लोगों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

हैवानियतः 11 लोगों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

संक्षेप:

पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक अनुसुचित जनजाति की 35 वर्षीय महिला के साथ 11 लोगों ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी नामाजद...

Apr 17, 2021 12:14 am ISTYogesh Yadav पाकुड़। प्रतिनिधि,
share Share
Follow Us on

पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक अनुसुचित जनजाति की 35 वर्षीय महिला के साथ 11 लोगों ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी नामाजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला बीते 13 अप्रैल को रात्री में लगभग 10 बजे अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में पहले से ही टोले के ही 11 लोग शराब पी रहे थे। महिला जैसे ही शौच के लिए बैठी तीन चार लोगों ने उसे पकड़ लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह गमछे से दबा दिया। सभी आरोपी धमकी देने लगे कि हल्ला किया तो जान से मार देंगे। धमकी देते हुए तीन चार व्यक्तियों ने महिला को खदान के पीछे खलिहान लाया। जहां उसके साथ 11 लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद तड़के चार बजे आरोपियों ने महिला को यह धमकी देते हुए छोड़ दिया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देंगे।

महिला किसी तरह अपने घर आई और अगले दो दिन तक वह दर्द से उठ नहीं सकी। मामले में महिला के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में भादवि की धारा 376 के तहत सभी 11 व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने अपने आवेदन में टोले के ही विप्लव पहाड़िया, सुजीत पहाड़िया, तपन पहाड़िया, कालू पहाड़िया, झाड़ू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघू पहाड़िया एवं शिशू पहाड़िया को मामले में आरोपी बनाया है। इस सिलसिले में मुफ्फसिल पुलिस ने थाने में रपट दर्ज करते हुए सभी नामजद 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस ने औचक छापेमारी कर विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। सभी आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।