ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसरहुल: पाहन ने की अच्छी बारिश की भविष्यवाणी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सरहुल: पाहन ने की अच्छी बारिश की भविष्यवाणी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जगलाल पाहन ने गुरुवार को ही सरना स्थल में पानी भरे घड़े को देख इस वर्ष अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की। जगलाल पाहन ने कहा कि घड़ा दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ था। इस वर्ष मानसून में अच्छी बारिश होगी।

सरहुल: पाहन ने की अच्छी बारिश की भविष्यवाणी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीFri, 24 Mar 2023 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरे झारखंड में सरहुल पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी रांची के हातमा मौजूदा में मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान 5 मुर्गियों की बलि दी गई। जगलाल पाहन ने गुरुवार को ही सरना स्थल में पानी भरे घड़े को देख इस वर्ष अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की। जगलाल पाहन ने कहा कि घड़ा दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ था, इसका मतलब है कि इस वर्ष मानसून में अच्छी बारिश होगी। खासतौर पर दक्षिण दिशा में ज्यादा बारिश होगी। बता दें कि 2 बजे के बाद हातमा मौजा से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

हातमा मौजा में विधि-विधान से पूजा
बता दें कि मोरहाबादी स्थित हातमा मौजा में विधि-विधान से पूजा की गई। इस दौरान 5 अलग-अलग मुर्गियों की बलि दी गई। पाहन ने बताया कि सरहुल पूजा में अलग-अलग मुर्गियों की बलि देने का भी अपना महत्व है। इनमें रंगुवा मुर्गी ग्राम देवता, माला मुर्गी नदी-तालाब (जलाशय), रंगली मुर्गी पूर्वजों और काली मुर्गी बुरी आत्माओं की शांति के लिए समर्पित की गई। वहीं सफेद मुर्गी दुनिया के रचयिता के लिए समर्पित की गई। 

हातमा मौजा से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
गौरतलब है कि ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान सहित रांची के सभी सरनास्थलों में पूजा की जा रही है। दोपहर 2 बजे के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रांची के अलग-अलग सरनास्थल से निकाली शोभायात्रा मेन रोड होते हुए सिरमटोली सरनास्थल तक जाएगी। इस दौरान मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कई इलाकों में बिजली भी गुल रहेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें