ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में अब पॉजिटिव मरीजों को होम आयसोलेशन की इजाजत नहीं, कोविड अस्‍पताल में भतर्ी होना जरूरी

झारखंड में अब पॉजिटिव मरीजों को होम आयसोलेशन की इजाजत नहीं, कोविड अस्‍पताल में भतर्ी होना जरूरी

झारखंड में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों को अब निश्चित रूप से कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। पॉजिटिव मरीजों को अपनी मर्जी से होम आइसोलेशन में रहने की इजाजत नहीं होगी। होम आयसोलेशन में रहने के...

झारखंड में अब पॉजिटिव मरीजों को होम आयसोलेशन की इजाजत नहीं, कोविड अस्‍पताल में भतर्ी होना जरूरी
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,रांची Mon, 14 Jun 2021 06:26 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों को अब निश्चित रूप से कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। पॉजिटिव मरीजों को अपनी मर्जी से होम आइसोलेशन में रहने की इजाजत नहीं होगी। होम आयसोलेशन में रहने के लिए मरीजों को एक आवेदन डीसी को देना होगा।

 

मरीजों के होम आइसोलेशन में रहने के कारणों से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद डीसी मरीज (केस टू केस बेसिस) को होम आयसोलेशन में रहने की अनुमति प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी किया है।

24 घंटे में होगी संपर्कों की कोविड जांच

अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों से पूछताछ कर उसके कांटैक्ट की पहचान की जाएगी। ताकि, गहन कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा सके। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कांटैक्ट ट्रेसिंग में पहचान किए गए मरीजों के संपर्क की कोविड जांच 24 घंटे के अंदर किए जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें