ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडनयनाभिराम: NEW YEAR पर पहाड़ों-पठारों और झरनों वाली इन तस्वीरों में ठहर जाएंगे नयन

नयनाभिराम: NEW YEAR पर पहाड़ों-पठारों और झरनों वाली इन तस्वीरों में ठहर जाएंगे नयन

2019 के पहले दिन का स्वागत झारखंडवासियों ने धूम-धाम से किया। पुराने साल की बिसरी यादों और नए साल के उल्लास में लोग सुबह से प्रफुल्लित थे। गुडमॉर्निंग होते ही हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज मोबाइल फोन में...

1/ 7
2/ 7
3/ 7
4/ 7
5/ 7
6/ 7
palamau
7/ 7palamau
रांची, हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Jan 2019 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

2019 के पहले दिन का स्वागत झारखंडवासियों ने धूम-धाम से किया। पुराने साल की बिसरी यादों और नए साल के उल्लास में लोग सुबह से प्रफुल्लित थे। गुडमॉर्निंग होते ही हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज मोबाइल फोन में घनघनाने लगे। पहाड़ियों और पठारों वाला क्षेत्र होने के कारण पूरे प्रदेश में कई ऐसे झरने हैं जहां प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ लगी रही। ऊंचाई से गिरते पानी और उसकी आवाज लोगों को एकटक निहारने पर मजबूर कर रही थी। रांची के आसपास जोन्हा, हुंडरू, पंचघाघ, पतरातू डैम, पतरातू घाटी, दशम फॉल सहित शहर प्रमुख पार्कों में लोग परिवार के साथ घूमने निकले। 

साउंड बॉक्स, डांस और मस्ती
पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने वाली गाड़ियों में सांउड बाक्स लगे हुए थे और लोग खा-पीने के बाद नाचते-गाते देखे। सुरक्षा के लिहाज से हर पर्यटन स्थल पर पर्यटक मित्रों की तैनाती थी। 

खूब बिके चिकेन-मटन
मंगलवार होने के बावजूद नए साल के पहले दिन चिकन और मटन की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही जिन-जिन स्थानों पर खस्सी कटा हुआ था वहां लोगों की भीड़ लगी रही। मुर्गे की दुकान लगानेवालों की मुर्गियां तो तुरंत ही बिक गयीं और वे अपनी दुकान समेटकर चलते बने। 

गढ़वा, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग में भी उल्लास 
नववर्ष पर मंगलवार को सभी जिलों के पिकनिक स्पॉट पर लोग जश्न में डूबे रहे। अधिसंख्य पर्यटन स्थल सैलानियों की भीड़ और गीत संगीत पर थिरकते लोगों के कारण गुलजार रहा। नए साल पर मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गढ़वा के अन्नराज डैम के अलावा खोन्हर, जुड़वनिया, कल्याणपुर, बंडा पहाड़ के अलावा लहसुनिया पहाड़ परिसर में नए साल पर जश्न और पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ रही। 

वहीं रामगढ़ स्थित पतरातू डैम परिसर के अलावा पिठौरिया घाटी और दामोदर नदी के तटपर सैकड़ों पर्यटक और सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार सैलानियों की भीड़ पिठौरिया घाटी से लेकर पतरातू डैम के तालाटांड़ कटुआ कोचा से लेकर लबगा तक फैली हुई थी।  

रिम्स में इलाज करा रहे लालू को खिड़की से खतरा, बदला जाएगा कमरा 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें